
Gopalganj : जिले में 11वें चरण में रविवार को बैकुंठपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव चल रहा है. बैकुंठपुर प्रखंड के 22 पंचायतों में 300 मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया है. 51 मतदान केंद्रों को नक्सल प्रभावित क्षेत्र का मतदान केंद्र घोषित करते हुए यहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किये गए हैं. वहीं पूरे प्रखंड में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया
बैकुंठपुर की 22 पंचायतों में 3 जिप सदस्य, 22 मुखिया, 22 सरपंच, 29 पंचायत समिति सदस्य, 250 पंच, 290 वार्ड सदस्य सहित 616 पदों के लिए 2722 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है. इन पदों के लिए बैकुंठपुर प्रखंड के 1 लाख 67 हजार 999 मतदाता उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे. जिसमें 87663 पुरुष, 80327 महिला व 9 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं. सुरक्षा के लिहाज से कुल 3 सुपर जोन, 22 जोन तथा 30 सेक्टर बनाए गए हैं.
बैकुंठपुर प्रखंड में पहली बार पंचायत चुनाव में ईवीएम का प्रयोग हो रहा है. चार पदों मुखिया, जिप सदस्य, बीडीसी व सरपंच के पद के लिए ईवीएम से वोटिंग हो रही है. जबकि दो पद पंच व वार्ड के लिए बैलेट पेपर से मतदान होगा. इसको लेकर सभी वोटर अपने-अपने बूथ पर चार ईवीएम का बटन दबाएंगे और बैलेट पेपर पर मुहर लगाकर दो मतपेटिकाओं में डालेंगे. प्रत्येक बूथ पर चार ईवीएम व दो मतपेटिका से वोटिंग होगी. वही डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी व एसपी आनन्द कुमार द्वारा लगातार बूथों का जायजा व निरीक्षण कर रहे हैं साथी ही नक्सल प्रभावित बूथों पर ड्रोन कैमरे से खुद निगरानी कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट कुछ देर लिए हैक, जानें-हैकर्स ने क्या लिखा




