BiharBihar UpdatesBreaking News

हादसे का शिकार होने से बाल बाल बचे सीएम नीतीश, खराब मौसम में फंसा हेलीकॉप्टर, गया में हुई इमरजेंसी लैंडिग

सूखा प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने निकले थे सीएम

Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को उस समय एक हादसे का शिकार होने से बाल बाल बच गए जब उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम में फंस गया. तत्काल हेलीकॉप्टर की गया में इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी. सीएम नीतीश सूखा प्रभावित क्षेत्र का हवाई निरीक्षण करने के लिए निकले हुए थे. इस दौरान मौसम खराब होने के कारण उनके हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी. गौरलतब है कि बिहार के कई हिस्सों में इस बार मानसून की बारिश नहीं होने से भीषण सूखा की स्थिति बनी हुई है. सूखे की वर्तमान स्थिति का जायजा लेने सीएम शुक्रवार को हवाई सर्वेक्षण के लिए निकले थे.

इसे भी पढ़े: World Photography Day 2022: विश्व फोटोग्राफी दिवस का क्‍या है इतिहास, महत्व के बारे में भी जानें

 

 

Related Articles

Back to top button