JharkhandNEWSRanchiTOP SLIDER

CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बुधवार दोपहर अचानक बिगड़ गई. मुख्यमंत्री सोरेन व उनकी पत्नी कल्पना सोरेन तत्काल मां को लेकर बरियातू स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल पहुंचे. प्रारंभिक जांच के बाद रूपी सोरेन को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है. उन्हें क्या समस्या आई है, इस बारे में डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल जांच जारी, इसके बाद ही बताया जा सकता है.

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री व उनकी पत्नी कल्पना मां को लेकर रिम्स जाने के लिए निकले थे. फिर रास्ते में विचार बदलते हुए हिल व्यू अस्पताल लाया गया है. सीएम दंपती फिलहाल हिल व्यू में ही हैं. पल-पल की जानकारी ले रहे हैं. धीरे-धीरे अस्पताल में मुख्यमंत्री के करीबी भी जुट रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: सड़कों पर तय लोड कैपासिटी से भारी वाहनों का परिचालन, हो रही क्षति, बनेगी ठोस नीति

Related Articles

Back to top button