
New Delhi: दिल्ली में बढ़ते कोरोना के मामले के बीच एक बार फिर से सख्त पाबंदियों की वापसी हो गई है. दिल्ली में मास्क पहनने को फिर से अनिवार्य कर दिया गया है. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार को अपनी बैठक में फैसला किया है कि दिल्ली में एक बार फिर मास्क अनिवार्य होगा. मास्क न पहनने वालों पर 500 रुपये के जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है.
इसके लिए एक एसओपी भी जारी की गई है, जिसमें कोविड प्रोटोक़ॉल के सख्ती से पालन की बात कही गई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजधानी में कोरोना की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. इसके अलावा डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने स्कूलों को लेकर पहले ही एसओपी जारी कर दी है. डीडीएमए की बैठक में टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिए जाने की भी चर्चा है.
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
एक अप्रैल कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में गिरावट के चलते देश के कुछ राज्यों में मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना न लगाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस तरह से प्रतिबंध को पूरी तरह हटाने को जल्दबाजी वाला कदम बताया था. उनका कहना है कि मास्क का प्रयोग करने से कोरोना वायरस के अलावा इन्फ्लुएंजा और स्वाइन फ्लू से भी बचा जा सकता है. महाराष्ट्र और दिल्ली की सरकारों ने हाल में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने की अनिवार्यता में ढील देने का निर्णय लिया था.
पिछले दो साल से लागू इस नियम के तहत मास्क नहीं लगाने पर दो हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान था. जिसके बाद 11 से 18 अप्रैल के बीच, दिल्ली में दैनिक कोविड मामलों की संख्या में लगभग तीन गुना वृद्धि देखी गई, जिससे स्थिति ऐसे समय में चिंता का विषय बन गई. मंगलवार को, दिल्ली ने 4.42% की सकारात्मकता दर के साथ 632 ताजा कोविड -19 मामले दर्ज किए.सोमवार कोये आंकड़ा 501 था। जबकि सकारात्मकता दर 7.72% थी.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: सड़कों पर तय लोड कैपासिटी से भारी वाहनों का परिचालन, हो रही क्षति, बनेगी ठोस नीति




