JamshedpurJharkhand

Jamshedpur News : सिटी बचाओ अभियान का आगाज, उपभोक्ता की शिकायतों के समाधान का होगा काम

Jamshedpur : उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य कर रही संस्था उपभोक्ता अधिकार संगठन के द्वारा अपने अभियान सिटी बचाओ की शुरुआत की गयी. इस संबंध में संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ विकास पांडेय ने संगठन के कार्यों और उद्देश्यों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अधिकार संगठन स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठन है. वर्किंग पैन इंडिया बेसिस, अप्रैल 2010 में स्थापित, उपभोक्ता अधिकार संगठन, उपभोक्ता जागरूकता, उपभोक्ता शिक्षा और उपभोक्ता संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन शर्मा के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में सीआरओ ने भारत के 24 राज्यों में अपना विस्तार किया है.

उन्होंने बताया कि हमारे संगठन की मंशा एक ऐसे भारत का निर्माण करना है जिसमें प्रत्येक उपभोक्ता अपने अधिकारों और उनके सही उपयोग के बारे में पूरी जानकारी रखता हो. वहीं संगठन के मिशन की जानकारी देते हुए डॉ पांडेय ने बताया कि उपभोक्ताओं को संगठित करना, शिक्षित करना और उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना, अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने और उपभोक्ता की समस्या व शिकायतों को हल करने के लिए सर्वोत्तम प्रयास करना संगठन की प्राथमिकता है.

जन्म से मृत्यु तक हर व्यक्ति उपभोक्ता है: डॉ पांडेय
डॉ पांडेय ने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक हर व्यक्ति एक उपभोक्ता है. किसी न किसी वस्तु का उपभोग करता है. उन्होंने कहा कि सभी को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होनी चाहिए. आज उपभोक्ताओं के अधिकारों को संरक्षित करते हुए आयोग और अदालतों का गठन किया गया है, ताकि उपभोक्ता का शोषण न हो. उन्होंने कहा कि शहर के उपभोक्ता के अधिकार के हनन होने की स्थिति में वे सिटी बचाओ अभियान के तहत संस्था के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर सकते हैं. संगठन उनके लिए सभी स्तर पर निःशुल्क केस लड़ेगा.

मनोज कुमार सिंह बनाये गए जमशेदपुर शहर के अध्यक्ष
मनोज कुमार सिंह को संगठन के जमशेदपुर शहर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ विकास पांडेय ने उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किया. उन्होंने कहा कि संगठन जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में शीघ्र संगठन अपना विस्तार करेगा. इस दौरान पप्पू कुमार सिंह, प्रेम झा, भरत भूषण मिश्रा, हन्नी परिहार, प्रदीप कुमार, छोटेलाल यादव आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- JHARKHAND PANCHAYAT ELECTION : पंचायत चुनाव को लेकर जमशेदपुर प्रखंड क्षेत्र में सरगर्मी तेज, बागबेड़ा-कीताडीह में जिला परिषद के लिये दिलचस्प मुकाबले की उम्मीद

Related Articles

Back to top button