DhanbadJharkhandLead News

धनबाद में चाऊमीन व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Dhanbad: धनबाद के दामोदरपुर निवासी चाऊमीन व्यवसायी मुकेश पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. बताया जा रहा कि उन्हें दो गोली मारी गयी है. दामोदरपुर मैदान के समीप उनका शव पाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही धनबाद सदर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

घरवालो के अनुसार देर रात वह दामोदरपुर कीर्तन देखने की बात कहकर निकले थे. काफी रात तक जब घर नही लौटे तो उनके बेटे और पिता खोजबीन में निकले. मृतक के पिता इतवारी पंडित अपने बेटे को खोजने घर से सुबह निकले तो देखा कि दामोदरपुर ग्राउंड के समीप बाइक खड़ी थी. खोजबीन करने पर पास की झाड़ियों में शव पड़ा हुआ था. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: Ranchi: टैक्स डिफॉल्टर वाहनों के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई, 26 वाहनो से वसूला गया 3 लाख 21 हज़ार का जुर्माना

Related Articles

Back to top button