BokaroNEWS

गोमिया: मुखिया पार्वती ने चलाया मेरी माटी मेरा देश अभियान

Bokaro: गोमियां प्रखण्ड के अन्तर्गत होसिर पश्चिमी पंचायत में 23 सितंबर को मेरी माटी मेंरा देश कार्यक्रम का आयोजन पंचायत की मुखियां पार्वती देवी के नेतृत्व में किया गया. इस अभियान में मुखियां पार्वती देवी एवं पंचायत समिति सदस्य,उप मुखिया रंजीत साव,जलसहिया सुमंती देवी एवं कुमारी शोभा देवी ने संयुक्त रूप से दर्जनों लोगो के साथ राजस्व ग्राम ढेंढे एवं होसिर पश्चिमी अंश में गाजे-बाजे के साथ घर घर जाकर अमृतकलश में मिट्टी एवं चावल संग्रह किया गया. संग्रह किए गये मिट्टी व चावल को मुखिया के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय गोमियां पहुंचाया गया. इस मौके पर मुखिया पार्वती देवी ने कहा कि अमृत महोत्सव मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत अपने पंचायत क्षेत्र में अमर शहीदों की याद में प्रभात फेरी निकाल दो राजस्व गांवों में अमृत कलश लेकर घर घर एक मुट्ठी चावल व मिट्टी संग्रह की. मुखिया व पंसस ने ग्रामीणों को आजादी के नायकों की वीरगाथा की जानकारी देते हुए कहा कि मेरी माटी मेरा देश विषय पर सभी को कार्य करना चाहिए.
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोजगार सेवक रूपेश कुमार, वार्ड सदस्य राजेश्वर साव एवं योगेश्वर रविदास, वार्ड सदस्या गीता देवी,संतोषी देवी, रीना देवी,विंदिया देवी,आंगनबाड़ी सेविका शांति देवी, बेबी देवी, राधिका देवी, जयंती देवी,प्रमिला देवी, अनिता देवी, बसंती देवी सहित दर्जनों महिला एवं पुरूष शामिल थे.

Related Articles

Back to top button