गिरिडीह : चैती नवरात्र को लेकर शहर से लेकर गांव तक लोग मां शक्ति की भक्ति में डूबे हुए है। शुक्रवार को विभिन्न दुर्गा मंडपों में महाष्टमी पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान भक्तों ने खासकर महिलाओं और कुवांरी कन्याओं ने अष्टमी व्रत रखते हुए श्रद्धा भाव से मां दुर्गा की उपासना की।
इस मौके पर शहर के आईसीआर रोड स्थित छोटी काली मंडा, कोलडीहा स्थित चैती दुर्गा मंडप, बरगंडा स्थित चैताली दुर्गा मंडप, राजपूत मुहल्ला, मावेशी हॉस्पिटल के समीप स्थित दुर्गा मंडप, बनियाडीह में सांसद प्रतिनिधि मनोज सिंह के आवास सहित विभिन्न दुर्गा स्थानों पर भक्तों ने पहुंचकर मां दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना की। इस दौरान भक्तों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।




