
Ranchi : महिला आइटीआइ रांची में करम महोत्सव मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नियोजन एवं प्रशिक्षण के सहायक निदेशक,(मुख्यालय) अंजू अग्रवाल सह प्रवर कोटि प्राचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सामान्य रांची उपस्थिति रहीं. उन्होंने करम महोत्सव की महत्ता को झारखंड राज्य के परिदृश्य पर प्रकाश डाला.महिला आईटीआई रांची के निर्माण की पृष्ठभूमि पर विस्तृत रूपरेखा रखी. साथ ही दीक्षांत समारोह भी उनके करकमलों द्वारा आयोजित हुआ. सत्र 2021-23एवं 2022-23 के आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया. प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना भी की. कार्यक्रम में नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में साधुचरण प्रधान, स्नेहलता, अनुपमा भगत भी अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित किया. कार्यक्रम का धर्मेन्द्र कुमार एवं आशीष कुमार नापित ने किया.
इसे भी पढ़ें – गोमिया: मुखिया पार्वती ने चलाया मेरी माटी मेरा देश अभियान



