3rd LeadJharkhandRanchi

तीन जुलाई को अब होगा रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकापर्ण, केंद्र ने दिया समय

Ranchi: रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन अब 3 जुलाई  गुरुवार 2025 को होगा. 19 जून को होने वाले उदघाटन को स्थगित कर दिया गया है. इस संबंध में सड़क, परिवहन, राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की ओर से आदेश जारी कर झारखंड सरकार को सूचना दे दी गयी है. एनएच परियोजनाओं की भी समीक्षा की जायेगी. बता दें कि पूर्व में 19 जून को एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन सहित कई योजनाओं का शिलान्यास का कार्यक्रम रखा गया था. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इसका उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन नितिन गडकरी की व्यस्तता के चलते उद्घाटन तिथि में बदलाव हुआ है,अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे, तीन जुलाई नयी तिथि रखी गयी है. इंजीनियरों ने बताया कि एलिवेटेड कॉरिडोर में अब भी कुछ कार्य बाकी है. फिनिशिंग का काम चल रहा है. ऐसे में इसमें कुछ वक्त लगेगा.

Related Articles

Back to top button