ChatraJharkhand

#Chatra: टंडवा के आम्रपाली कोल परियोजना में टीपीसी ने साटे पोस्टर, लिखा- गुंडा गिरोह का साथ देनेवाले होशियार, टीपीसी है तैयार…

Chatra: टंडवा थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली कोल परियोजना में सोमवार को टीपीसी उग्रवादी संगठन ने पोस्टरबाजी की. पोस्टरबाजी करते हुए टीपीसी ने कहा है- गुंडा गिरोह का साथ देनेवाले होशियार, टीपीसी है तैयार.

पोस्टरबाजी की सूचना मिलने पर टंडवा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पोस्टर को जब्त कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें- जब योगेंद्र साव थे वांटेड तब उनसे मिले थे रघुवर, बतौर सीएम और गृहमंत्री क्या ये आपराधिक मामला नहीं?

लंबी खामोशी के बाद गुंडा गिरोह के खिलाफ बरसी टीपीसी

लंबी खामोशी के बाद गुंडा गिरोह के खिलाफ टीपीसी ने पोस्टरबाजी की है. पोस्टर में उसने लिखा है- गुंडा गिरोह अमन श्रीवास्तव मुर्दाबाद. मगध आम्रपाली में दो दर्जन गंझू जाति के लोगों की हत्या की साजिश रचनेवाले मुकेश साव और अमन श्रीवास्तव गिरोह की अचल संपत्ति ज़ब्त करने की भी बात कही है. उनने लिखा है कि गुंडा गिरोह, चोर डकैत के द्वारा अपहरण, हत्या, लूट पुलिस की दलाली, बलात्कारी के खिलाफ जनता एक हो.

विस्थापित को जेल भेज रही है एनआइए और पुलिस

टीपीसी के द्वारा किये पोस्टर में लिखा है कि अपना हक अधिकार मांगते हैं तो उग्रवादी बन जाते हैं. पुलिस-प्रशासन और एनआइए विस्थापितों को जेल भेजने रही है. मगध, आम्रपाली, चट्टी, पिपरवार अशोका, पुरनाडिह, सिकनी और तेतररिया की आम जनता को नौकरी और मुआवजा देना होगा. अपना जल जंगल जमीन बचाना है तो सर में कफन बांध कर हाथ में हथियार उठाना होगा.

इसे भी पढ़ें- पूर्व DGP आवास केसः कार्रवाई करने में जिला प्रशासन नहीं कर रहा सरकारी आदेश का पालन इसलिए हो रही देरी 

लातेहार-चतरा में कोयला कारोबार में लेवी के वर्चस्व लिए हो रही गोलीबारी

लातेहार और चतरा जिले में कोल परियोजना और रेलवे साइडिंग से जुड़े व्यवसायी से लेवी के वर्चस्व के लिए गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. हाल के महीनों की बात करें तो कोयला कारोबार से जुड़े लोगों से लेवी वसूलने की कई घटनाएं हुई हैं.

इससे जुड़े दो लोगों की गोली मार कर हत्या भी कर दी गयी है. इसके अलावा अलग-अलग आपराधिक और उग्रवादी संगठनों के द्वारा कोल परियोजना और रेलवे साइडिंग में वसूली का वर्चस्व बनाने के लिए वाहनों में आग और गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है.

उग्रवादी संगठन भी वसूल रहे लेवी

चतरा जिले के पिपरवार थाना क्षेत्र स्थित अशोका, पिपरवार और पुरनाडीह कोल परियोजना और टंडवा थाना क्षेत्र स्थित मगध और आम्रपाली कोल परियोजना व लातेहार जिले में संचालित हो रहे सभी कोल परियोजना और रेलवे साइडिंग पर उग्रवादी संगठन लेवी वसूल रहे हैं. चतरा में जहां टीपीसी का वर्चस्व है, तो वहीं लातेहार में जेजेएमपी उग्रवादी संगठनों के द्वारा लेवी वसूली जा रही है.

इसे भी पढ़ें – मोदी राज में दिन दूनी रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ रहे हैं बैंक फ्रॉड के मामले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button