ChatraSports

मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट कप प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में विजेता बनी टंडवा की टीम

Chatra: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम चतरा में आयोजित मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप टूर्नामेंट संपन्न हुआ. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला टंडवा बनाम पथलगडा के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला रहा. दोनों टीमों की ओर से एक भी गोल नहीं किए जा सके. ऐसे में पेनाल्टी शूटआउट कराया गया जिसमें टंडवा की टीम पथलगड़ा को 5 – 3 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर चतरा के अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रेश शर्मा उपस्थित थे. टूर्नामेंट के अंतिम दिन महिला वर्ग का मुकाबला हुआ. लॉटरी से निकाले गए परिणाम के मुताबिक पत्थलगड्डा को वाक ओवर मिला.  पहला मैच सिमरिया बनाम टंडवा के बीच खेला गया. इस मैच में टंडवा ने सिमरिया को 2-0 से पराजित किया. इस प्रकार फाइनल मुकाबला टंडवा बनाम पत्थलगड्डा के बीच खेली गई. दोनो टीमो के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ. अंतिम खेल होने तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी. इस मुकाबले में टंडवा ने पत्थलगड्डा को 5-3 से पेनाल्टी शूट के जरिये शिकस्त दी. मंच पर उपस्थित अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर व शील्ड देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अनुमंडल अधिकारी मुमताज अंसारी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट के जरिये ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को निखारने का काम किया है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि  जोनल व राज्य स्तर पर चतरा जिला का नाम रौशन करें. वहीं विशिष्ट अतिथि ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष चन्द्रेश शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए 17 दिसंबर को धनबाद में जोनल स्तर पर आयोजित खेल में परचम लहराकर लौटने को कहा. वहीं जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय ने अपने सम्बोधन में बताया कि आज के मुकाबले के विजेता व उपविजेता दोनो टीमो को जोनल स्तर पर धनबाद खेलने भेजा जाएगा. उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि निश्चित ही चतरा टीम चैंपियन बनकर लौटेगी. श्री राय ने कहा कि टूर्नामेंट को पूरी तरह निष्पक्ष रखने के लिए राँची से 8 सदस्यीय रेफरी का पैनल बुलाया गया था.

इसे भी पढ़ें: चतरा: उपायुक्त ने की जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक

Related Articles

Back to top button