
Chatra: चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एसपी अखिलेश वी वारियर को मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुख्यात नक्सली मुनेश गंझू को गिरफ्तार किया है. ये गिरफ्तारी टंडवा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव स्थित फुटबॉल मैदान से हुई है.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड से किनारा कर रहे IAS अधिकारी, 11 चले गये 4 जाने की तैयारी में
पत्रकार इंद्रदेव हत्याकांड में था शामिल
टंडवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान निगम प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध पत्रकार इंद्रदेव यादव की हत्या समेत कोयलांचल में आतंक मचाने से संबंधित कई मामले दर्ज है.
उन्होंने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि विभिन्न कांडों में संलिप्त दुर्दांत नक्सली मुनेश फुलवरिया इलाके में आया है. इसी सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ टंडवा आशुतोष कुमार सत्यम के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की. जिसके बाद मौके से नक्सली को गिरफ्तार किया गया.
इसे भी पढ़ें- घुटन में माइनॉरटी IAS ! सरकार पर आरोप- धर्म देखकर साइड किए जाते हैं अधिकारी
आम्रपाली कोल माइंस में ब्लास्ट का आरोपी
एएसपी ने बताया कि मुनेश के विरुद्ध टंडवा इलाके में संचालित आम्रपाली कोल माइंस में लेवी व दहशत फैलाने के उद्देश्य से हमला कर बम ब्लास्ट करने, चतरा शहर के बाईपास रोड में ताजा टीवी के पत्रकार इंद्रदेव यादव की गोली मारकर हत्या समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं.
टीएसपीसी के शीर्ष नक्सलियों से सांठगांठ
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली ने पूछताछ के दौरान टीएसपीसी के शीर्ष नेताओं के साथ संबंध होने की बात कबुली है. मुनेश ने पुलिस को बिंदु गंझू और मंटू सिंह के साथ मिलकर लेवी की मोटी रकम टीएसपीसी नक्सली आक्रमण को पहुंचाने की बात कही है. उसने स्वीकार किया है कि बिंदु और मंटू के साथ मिलकर उसने क्षेत्र के कोयलांचल व अन्य सोर्स से 75 और 55 लाख रूपय लेवी वसूल कर शीर्ष नेतृत्व को पहुंचाया है. इसके अलावा उसने कई गंभीर कांडों में भी अपनी और टीएसपीसी के शीर्ष नक्सलियों की संलिप्तता स्वीकार की है.
इसे भी पढ़ें- सरकार ही नहीं देती बिजली बिल, अब तक फूंक दी 200 करोड़ की बिजली और नहीं चुकाया बिल
एएसपी ने कहा कि गिरफ्तार नक्सली मुनेश से मिली जानकारी से पुलिस को टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध कई सफलता मिलने की उम्मीद है. प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ टंडवा के अलावे एसडीपीओ चतरा वरुण रजक व थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक बंधन भगत समेत पुलिस के जवान उपस्थित थे.




