Jamshedpur

चांसलर पोर्टल व विवि. वेबसाइट पर शुक्रवार को जारी की जाएगी सेकेंड मेरिट लिस्ट

Jamshedpur : कोल्हान विश्वविद्यालय के यूजी सेमस्टर वन का प्रथम मेरिट लिस्ट के बाद अब सेकेंड मेरिट लिस्ट जारी होना है. शुक्रवार को चांसलर पोर्टल व विवि. के वेबसाइट पर सेकेंड मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. इधर फर्स्ट मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों का नामांकन नहीं हो पाया है. अब तक कोल्हान विवि में मात्र 20 प्रतिशत विद्यार्थियों का ही नामांकन हुआ है. कुछ कॉलेजों में तो नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 100 तक भी नहीं पहुंची है. अब 24 सितंबर को सेकेंड मेरिट लिस्ट जारी होने से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ेगी. अब भी समय पर नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है. कोल्हान विवि के डीएसडब्ल्यू डॉ एससी दास ने कहा कि प्रथम मेरिट लिस्ट के विद्यार्थियों का भी नामांकन जारी रहेगा. सभी कॉलेजों को निर्देश दिया गया है कि जिनका भी नाम सूची में दर्ज है, उनका नामांकन लिया जाए.

30 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने किया आवेदन

कोल्हान विवि के अंगीभूत कॉलेजों में अब तक 30 हजार से अधिक विद्यार्थी यूजी सेमेस्टर वन में नामांकन के लिए आवेदन कर चुके हैं. चांसलर पोर्टल में विद्याथियों का मेरिट लिस्ट जारी किया जा रहा है. विवि में कुल 19 अंगीभूत कॉलेज हैं, जहां पर यूजी सेमेस्टर वन की ऑफलाइन नामांकन प्रक्रिया चल रही है.

इसे भी पढ़ें- महिला से जबर्दस्ती कर रहे थे दो बदमाश, भैंस ने दिखाया रौद्र रूप, घटना सुन दांतों तले दबा लेंगे अंगुलियां

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button