Ranchi

नियामक आयोग की जनसुनवाई में चैंबर की आपत्ति, बगैर सुनवाई कोई भी नियम न बदलें

Ranchi: राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर ये जनसुनवाई का आयोजन किया गया. जनसुनवाई में बिजली दरें निर्धारण, उत्पादन और संचरण के लिये टैरिफ कैसे तय किया जाएगा इस पर बहस हुई. आयोग के प्रावधानों पर चैंबर ऑफ कॉर्मस ने आपत्ति दर्ज की है. चैंबर ऑफ कॉर्मस की ओर से अजय भंडारी ने मामले में आपत्ति दर्ज की. उन्होंने कहा कि राज्य के अपने बिजली उत्पादन और संचरण से संबधित सभी प्रोजेक्ट्स, जिनकी लागत 175 करोड़ या उससे अधिक  होती है, उनका निर्धारण बिडिंग के जरिये हो. उन्होंने कहा कि निर्धारण नियमावली के अनुसार प्रावधानों में आयोग कभी भी किसी भी प्रावधान में बदलाव कर सकता है. या किसी भी प्रावधान से कंपनियों को छूट दी जा सकती है. चैंबर की ओर से आपत्ति दर्ज करते हुए अजय ने कहा कि भारतीय विद्युत नियम 2013 के अनुसार नियामक आयोग को टैरिफ निर्धारण के किसी भी प्रावधान में छूट देने या बदलाव का अधिकार नहीं दिया गया है. ऐसे में नये नियम से इन प्रावधानों को हटा दिया जायें. साथ ही सलाह दी गयी कि किसी भी प्रावधान में कोई बदलाव किया जायें तो उपभोक्ता प्रतिनिधियों के सलाह से ही बदलाव किया जायें.

इसे भी पढ़ें: शराब कारोबार में कम राजस्व प्राप्ति की वजह से प्लेसमेंट एजेंसी को 44 करोड़ का जुर्माना, थोक विक्रेता कंपनियों से चार करोड़ वसूला गया

Related Articles

Back to top button