JamshedpurNEWS

चक्रधरपुर: सोलह प्रहर हरि संकीर्तन का हुआ आयोजन, दरबार में पहुंचे डॉ विजय सिंह गागराई

Chakradharpur: बंदगांव प्रखंड के ओटार गांव में 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. मौके पर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई पहुंचकर हरिनाम संकीर्तन में भगवान कृष्ण का आशीर्वाद लिया. मौके पर उन्होंने कहा हरिकीर्तन से गांव एवं क्षेत्र में धर्म की स्थापना होती है. लोगों में भगवान के प्रति भक्ति बढ़ती है. जिससे लोगों में सुख एवं शांति मिलती है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में हरिकीर्तन होना चाहिए. हरिकीर्तन में वे हर तरह का सहयोग देंगे. हरिकीर्तन के आयोजन में भोला दास कीर्तन मंडली, घाटशिला तूफान सिंह महिला मंडली, मेदिनीपुर कुंडल पहाड़ी, गौर निताई महिला कीर्तन मंडली, झाड़ग्राम श्री कृष्ण संकीर्तन मंडली, ईचागढ़ सुभाष कुमार कीर्तन मंडली, बलरामपुर शशिधर कीर्तन मंडली, ईचाहातु चक्रधरपुर एवं परमेश्वर दास कीर्तन मंडली ओटार में हरिनाम संकीर्तन का गायन कर लोगों का मन मोहा. कार्यक्रम आयोजन करने में मुख्य रूप से दिनेश महतो, नंदलाल महतो, जगदीश महतो, सिद्धार्थ शंकर महतो ग्राम मुंडा राम शंकर महतो, नीतीश महतो, नीलकमल महतो, बसंत महतो एवं समस्त ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: गांवा हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, मवेशी चराने को लेकर हुई थी हत्या, पिस्तौल भी बरामद

Related Articles

Back to top button