Crime NewsGiridihJharkhandNEWS

गिरिडीह: गांवा हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, मवेशी चराने को लेकर हुई थी हत्या, पिस्तौल भी बरामद

Giridih: जगदीशपुर गांव के जगदीश यादव हत्याकांड के एक आरोपी को गांवा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी मनोज यादव को पुलिस ने उसके मालडा गांव स्थित ससुराल में जगदीश यादव की हत्या कर छिपा हुआ था. पुलिस ने इस आरोपी के पास से एक पिस्टल भी बरामद करने में सफल रही. बुधवार की शाम जब आरोपी मनोज यादव को पुलिस दबोचने गई, तो पुलिस को देख कर मनोज फरार होने का प्रयास किया. लेकिज गांव के लोगो ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. हालांकि मृतक की हत्या मंगलवार को होली की शाम चाकू से किया गया था. गिरफ्तार आरोपी मनोज यादव द्वारा अपने एक साथी के साथ मिलकर जगदीश यादव की हत्या किए जाने की बात सामने आई है. आरोपी मनोज यादव ने जगदीश यादव के सीने में चाकू घोप दिया था. जबकि उसके साथी के हाथ में पिस्टल था. मनोज द्वारा चाकू घोपने के बाद मृतक जगदीश की मौत मौके पर हो गई थी. मनोज को दबोचने और पूछताछ में यह बात सामने आयी की खेत में मवेशी चराने को लेकर मृतक जगदीश और मनोज में पहले विवाद हुआ था. इसके बाद जब जगदीश यादव मंगलवार की शाम अपने पशु को चारा देने घर से निकला था. इसी दौरान मनोज ने अपने एक साथी के मदद से पिस्टल लेकर मृतक को डराया, और बाद में भीड़भाड़ के बीच उसकी हत्या कर दी.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: साइबर पुलिस ने दो अपराधियों को दबोचा, मोबाइल से मिले 20 लाख की ठगी के सबूत

Related Articles

Back to top button