ChaibasaCrime News

चाईबासा: बकाया बिल रहने पर कटा कनेक्शन तो  उपभोक्ता ने अधिकारी को दिखाया जूता, थाना में मामला दर्ज 

Chaibasa: जिले के मनोहरपुर में बिजली विभाग ने बिजली बिल बकाया रहने पर बिजली कनेक्शन काटने पर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ उपभोक्ता के मारपीट करने का मामला सामने आया है. इस घटना को लेकर सोशल मिडिया में एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें मनोहरपुर के बिजली उपभोक्ता पिता नंदलाल गुप्ता और उनके पुत्र सौरभ गुप्ता बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं. यही नहीं नंदलाल गुप्ता बिजली विभाग के साथ धक्का मुक्की करते हुए अपने जूते खोलकर बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी को मारने की भी कोशिश करते दिख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर में शांति समिति की बैठक में एसडीओ ने कहा – अफवाह पर ध्यान ना दे आपसी भाईचारा का साथ मनाएं होली

इस घटना के बाद भयाक्रांत बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने बिजली विभाग के खिलाफ मनोहरपुर थाना में नंदलाल गुप्ता और उनके पुत्र सौरभ गुप्ता के खिलाफ सरकारी काम में बाधा का मामला दर्ज कर दिया है. थाना में मामला दर्ज होते ही आरोपी नंदलाल गुप्ता और उनके पुत्र सौरभ गुप्ता बिजली विभाग के अधिकारी के सामने गिड़गिड़ाने लगे और अपने किये की माफ़ी मांगने लगे. बिजली विभाग द्वारा दर्ज किये गए मामले में कहा गया है की दोनों पिता पुत्र ने मिलकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ मारपीट और गाली गलौज किया गया है. साथ ही साथ जान से मार देने की धमकी भी दी गयी। इतना ही नहीं महिला के साथ छेड़खानी एवं अभद्रता का गलत आरोप लगाकर उल्टा केस कर देने की धमकी विभाग को दी गयी.

दरअसल मनोहरपुर नंदलाल गुप्ता का काफी बिजली बिल बकाया था जिसका भुगतान उनके द्वारा नहीं किया जा रहा था. जिसके कारण विभाग ने उनका बिजली लाइन काट दिया गया. इसी गुस्से में आकर पिता पुत्र ने मिलकर विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार किया और धमकी दी. थाना में मामला दर्ज हुआ तो पिता पुत्र के होश ठिकाने आ गए और माफ़ी मांगने लगे हैं.

Related Articles

Back to top button