Chaibasa

चक्रधरपुर में शांति समिति की बैठक में एसडीओ ने कहा – अफवाह पर ध्यान ना दे आपसी भाईचारा का साथ मनाएं होली

Chakradhapur: अफवाह पर ध्यान ना दें होली प्रेम और आपसी भाईचारा का त्यौहार है लोग शांतिपूर्वक मनाएं उक्त बातें पोड़ाहाट एसडीओ रीना हंसता ने कहा। वे मंगलवार चक्रधरपुर थाना में होली और शब-ए-बरात को लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक में कहा। एसडीओ ने कहा कि होली का त्यौहार है इसलिए दूसरे की भावना को ध्यान में रखते हुए रंग गुलाल खेले। एसडीओ ने कहा कि होली पर डीजे और भड़काऊ गाना पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. एसडीओ ने कहा कि अभी से गर्मी पड़ने के कारण पानी का समस्या उत्पन्न होने लगा है। इस लिए रंगों का त्योहार है इसलिए आने वाले दिनों में पानी की किल्लत होने वाली है इसलिए लोग पानी का बचाव करें और सूखा होली खेलें। जरूरत के हिसाब से दंड अधिकारी और पुलिस बल तैनात रहे.

इसे भी पढ़ें: Chaibasa: अंजेदबेड़ा में हर्षोल्लास से मनेगा मागे परब, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को पुलिस ने दिलाया भरोसा

इस मौके पर पोड़ाहाट डीएसपी कपिल चौधरी ने कहा कि होली में हुड़दंग मचाने वाले लोगों पर पुलिस की नजर रहेगी इसलिए लोग आपसी भाईचारा का साथ होली मनाएं। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का भी अफवाह पर ध्यान ना दें अगर ऐसी कोई सूचना मिलती है तो इसकी जानकारी पुलिस को दें.

चक्रधरपुर थाना परिसर में मंगलवार को होली और शब-ए-बरात के मद्देनजर थाना प्रभारी चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि आपसी एकता और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं। बैठक में मुख्य रूप से पोड़ाहाट एसडीओ रीना हंसदा, पोड़ाहाट एचडीओ कपिल चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, अंचल अधिकारी बाल किशोर महतो, चक्रधरपुर अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अंशुमन शर्मा, नगर परिषद के सिटी मैनेजर राहुल अभिषेक सहित शांति समिति और विभिन्न राजनीतिक दल के नेता के अलावा समाज सेवी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button