JamshedpurJharkhand

चाईबासा : होली व शब-ए-बारात को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

Chaibasa : जगन्नाथपुर थाना परिसर में होली व शब-ए-बारात पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का ने की. एसडीओ शंकर एक्का ने शांति समिति के सदस्यों को होली एवं शबे-बारात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने के लिए कई आवश्यक सुझाव व निर्देश दिया. उन्होंने शांतिपूर्ण वातावरण व भाईचारा के साथ मनाने को लेकर सदस्यों से विचार विमर्श किया. 17 मार्च को रात्रि में होलिका दहन का कार्यक्रम निश्चित है. 18 मार्च को होली व रात्रि में शब-ए-बारात मनाई जाएगी. ऐसी स्थिति में एसडीपीओ ईकुड डुंगडुंग ने बताया कि 17 मार्च की रात और 18 तारीख को शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल को प्रतिनियुक्ति किया जाएगा. वहीं बढ़ती हुई सड़क दुर्घटना को देखते हुए एसडीओ शंकर एक्का ने कहा कि होली के दिन शराब पी कर गाड़ी चलाने वाले और रश ड्राईविंग करने वालो के खिलाफ अभियान चलाया जायेगा.
मौके पर एसडीपीओ ईकुड़ डुंगडुंग, परि. पुलिस उपाधिक्षक सुरेश प्रसाद यादव, पुलिस निरिक्षक बिरेन्द्र कुमार, बिईओ इन्द्रदेव कुमार, ग्रामीण मुंडा विकास महापात्र, पंसस पवन सिंह, अमोद साव, विष्णु गुप्ता, नसिमुर्रहमान, नवाज हुसैन, अफताब आलम, मो. मतीन, मो. शम्मी अफरोज, प्रदीप गुप्ता, श्रवण शर्मा, चन्द्रमोहन सिंकु, मनोज निषाद, प्रदीप रजक, हरीश प्रसाद, घनश्याम साहनी, रघुनाथ साव, ईश्वरचन्द विद्यासागर, सुशारन टोपनो, निराकार बोसा, दिनेश निषाद, धिरज सिंह, डाकुवा देवेन्द्र गोप आदि मौजुद थे.

ये भी पढ़ें- JEE Main 2022 : नये पैटर्न पर उम्मीदवारों को देनी होगी परीक्षा, स्टूडेंट्स अपनी मर्जी से नहीं सेलेक्ट कर पायेंगे एग्जाम सेंटर

Related Articles

Back to top button