
Ranchi: झारखंड विधानसभा के स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने सदन के अंदर विधायकों से कहा कि यह संभव नहीं है कि सभी सवालों का समाधान यहां से निकल जाए. सरकार अपने हिसाब से जवाब देती है. हां, ये सही है कि समाधान होने का संभावना रहती है. समाधान हो ही जाय यह संभव नहीं है. दरअसल, कई विधायक अपने सवाल का समाधान निकालने के लिए सरकार की जवाब से असंतुष्ट होने पर कई पूरक प्रश्न पूछ रहे थे, जिससे दूसरे विधायकों का सवाल सदन में नहीं आ पा रहा था. इसकी वजह से स्पीकर ने यह बातें सदन में कही. उन्होंने कहा कि ऐसा मैं चुनिंदा सवालों के बारे में बोल रहा हूँ.
इसे भी पढ़ें : JEE Main 2022 : नये पैटर्न पर उम्मीदवारों को देनी होगी परीक्षा, स्टूडेंट्स अपनी मर्जी से नहीं सेलेक्ट कर पायेंगे एग्जाम सेंटर
सवाल पूछते हैं ताकि समाधान हो
स्पीकर के इस बयान का भाजपा विधायक सीपी सिंह ने विरोध किया. उन्होंने कहा कि महोदय सरकार तो अपने हिसाब से काम करती ही है. लेकिन सदन इसलिए चलाया जाता है कि सवालों के माध्यम से समस्याओं का समाधान हो. अगर समाधान नहीं निकलेगा तो सदन चलाने की जरूरत ही क्या है? ऐसे में सभी विधायक मंत्रियों और मुख्यमंत्री के पीछे घूमते रहेंगे.
इसे भी पढ़ें : चार राज्यों में बीजेपी की बढ़त: बिहार विधानसभा में लगे ‘जय श्रीराम’ के नारे




