ChaibasaJamshedpurNEWS

चाईबासा: 10 फरवरी से अंतर जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता

Chaibasa: झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला अंडर -19 क्रिकेट प्रतियोगिता कल से चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर प्रारंभ होगा. 10 से 19 फरवरी तक चलनेवाले इस प्रतियोगिता में मेजबान पश्चिमी सिंहभूम के अलावे गिरिडीह, देवघर एवं जमशेदपुर की टीमें हिस्सा ले रही हैं.  उद्घाटन मैच में पश्चिमी सिंहभूम का मुकाबला गिरिडीह से होगा जिसका विधिवत उद्घाटन जिला खेल पदाधिकारी राजेश कुमार चौधरी करेंगे.

इसे भी पढ़ें: रांची: अतिक्रमण हटाने वालों ने हीं पार्किंग के नाम पर बेच दी सड़क, इन पर कौन करेगा कार्रवाई

Related Articles

Back to top button