
New Delhi: 15 दिसंबर 2019 को जामिया के पास संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन हिंसक हो गया था. इसे लेकर जामिया कॉर्डिनेशन कमेटी (JCC) ने एक वीडियो जारी किया है. घटना के दो महीने के बाद यह वीडियो सामने आया है. यह सीसीटीवी फुटेज जामिया की ओल्ड लाइब्रेरी का है.
इसे भी पढ़ें- क्या राज्यसभा चुनाव में गड़बड़ी मामले में पूर्व सीएम रघुवर दास को बचाया गया! योगेंद्र साव को मैनेज करने का वीडियो हुआ था वायरल
क्या है वीडियो में
वीडियो में देखा जा सकता है कि छात्र चुपचाप लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे हैं. इतने में पुलिस वहां घुसती है और वहां मौजूद छात्रों पर डंडे बरसाने लगती है. इस घटना में कई छात्र घायल हो गये थे. वहीं लाइब्रेरी भी तब से लेकर अभी तक बंद है.
जेसीसी कमेटी ने यह दावा किया है कि 15 दिसंबर को जब सीएए के खिलाफ आंदोलन हुआ तो उस दौरान पुलिस ने जामिया के अंदर पढ़ रहे छात्रों पर लाठियां बरसाईं.
Exclusive CCTV Footage of Police Brutality in Old Reading Hall, First floor-M.A/M.Phill Section on
15/12/2019
Shame on you @DelhiPolice @ndtvindia @ttindia @tehseenp @RanaAyyub @Mdzeeshanayyub @ReallySwara @ANI @CNN @ReutersIndia @AltNews @BBCHindi @the_hindu @TheQuint @BDUTT pic.twitter.com/q2Z9Xq7lxv— Jamia Coordination Committee (@Jamia_JCC) February 15, 2020
इस कमेटी का दावा है कि 15 दिसंबर को जब नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ आंदोलन हुआ तो उस दौरान पुलिस ने जामिया के अंदर पढ़ रहे छात्रों पर लाठियां बरसाईं. कमेटी ने यह भी कहा है कि जो सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया है उसमें यह साफ दिख रहा है कि पुलिस राज्य प्रायोजित हिंसा को अंजाम दे रही है. गौरतलब है कि जब छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे तभी पुलिस ने उनपर डंडे बरसाये.
इसे भी पढ़ें- लवगुरु मटुकनाथ और जूली की लव स्टोरी में भोजपुरी गायिका देवी का ट्विस्ट, जानें पूरी कहानी
क्या कहना है पुलिस का
इस वीडियो पर अपना पक्ष रखते हुए दिल्ली पुलिस ने यह दावा किया है कि इस वीडियो में कुछ नकाबपोश लोग भी दिख रहे हैं. जेसीसी कमेटी यह सीसीटीवी फुटेज 15 जनवरी से ही वायरल कर रही है. पुलिस ने यह भी कहा है कि जांच क्राइम ब्रांच को पहले ही सौंप दी गयी थी. इन सभी वीडियो की भी जांच की जायेगी.
गौरतलब है कि जामिया प्रशासन का जेसीसी कमेटी से कोई रिश्ता नहीं है. यह कमेटी सीएए और एनआरसी के खिलाफ जारी आंदोलनों को लीड कर रही है. इस कमेटी में जामिया के कई पूर्व छात्र भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ें- NDA के मंत्री बोले- गरीब BPL कार्ड धारक के नाम पर है तेजस्वी की ‘हाईटेक’ लग्जरी बस
प्रियंका गांधी ने साधा निशाना
इस वीडियो के जारी होने के बाद प्रियंका गांधी ने भी निशाना साधा है. प्रियंका ने ट्वीट कर कहा है कि देखिए कैसे दिल्ली पुलिस पढ़ने वाले छात्रों को अंधाधुंध पीट रही है.
देखिए कैसे दिल्ली पुलिस पढ़ने वाले छात्रों को अंधाधुंध पीट रही है। एक लड़का किताब दिखा रहा है लेकिन पुलिस वाला लाठियां चलाए जा रहा है।
गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने झूठ बोला कि उन्होंने लाइब्रेरी में घुस कर किसी को नहीं पीटा।..1/2 pic.twitter.com/vusHAGyWLh
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) February 16, 2020
एक लड़का किताब दिखा रहा है लेकिन पुलिस वाला लाठियां चलाए जा रहा है. गृह मंत्री और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने झूठ बोला कि उन्होंने लाइब्रेरी में घुस कर किसी को नहीं पीटा.
इस वीडियो को देखने के बाद जामिया में हुई हिंसा को लेकर अगर किसी पर एक्शन नहीं लिया जाता तो सरकर की नीयत पूरी तरह से देश के सामने आ जाएगी.




