
Chaibasa: बंदगांव पुलिस ने बंदगांव-खूंटी सीमा क्षेत्र के जमरा जंगल से एक युवक का शव बरामद किया हैं. शुरुआती जांच में मृतक की पहचान 22 वर्षीय टिंकुश नायक के रूप में होने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि जमरा जंगल में किसी युवक का शव पड़ा हैं, जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शव बरामद किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया गया है.इस संबंध में बंदगांव थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि युवक की पहचान खूंटी जिले के मुरहु थाना के ग्राम हिंदीपीड़ी निवासी टिंकुश नायक के रूप में की गई हैं. मृतक के सर पर गंभीर चोट का निशान हैं. घटना स्थल पर पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला हैं. पुलिस ने संभावना जताई हैं कि युवक की हत्या किसी दूसरे जगह किया गया हैं। जिसके बाद शव को छुपाने के लिए उसे जमरा जंगल में फेंक दिया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं. इधर मृतक युवक के पिता महादेव नायक के बयान पर बंदगांव थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के बगोदर में लापता युवक का शव जमुनिया नदी से बरामद, पूर्व विधायक ने पुलिस पर उठाया सवाल




