
Chatra : झारखंड पुलिस एसोसिएशन चतरा इकाई का चुनाव रविवार को स्थानीय सदर थाना परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. चुनाव का परिणाम देर शाम घोषित किया गया. पांच विभिन्न पदों के लिए हुए चुनाव में कुल 198 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. इस चुनाव में उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. वहीं मतदाताओं भी काफी उत्साहित नजर आए.
इसे भी पढ़ें : बांग्ला भाषा को पाठ्यक्रम में शामिल करें झारखंड सरकार
अध्यक्ष का चुनाव अवर निरीक्षक अखिलेश कुमार यादव ने जीता. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिकंदर कुमार सिकू को 33 मतों के अंतर से पराजित किया. उपाध्यक्ष पद के लिए भी दो ही उम्मीदवार थे, जिसमें सहायक अवर निरीक्षक सुनील तिवारी एवं अवर पुलिस निरीक्षक दिनेश हेम्ब्रम के बीच सीधा मुकाबला था. सुनील तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिनेश हेम्ब्रम को 14 वोटों के अंतर से पराजित किया. इस प्रकार सचिव पद के लिए सहायक अवर निरीक्षक ललन सिंह एवं दुखीराम महतो के बीच सीधा मुकाबला था. कांटे के इस टक्कर में ललन सिंह 69 मत से विजयी हुए.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand News: प्रेस क्लब वही, पद उतने ही, लेकिन इस बार का बड़ा हो गया चुनाव
संयुक्त सचिव पद पर रविरंजन कुमार व विनोद कुमार के बीच सीधा मुकाबला हुआ. जिसमें रविरंजन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विनोद को 33 मतों के अंतर से पराजित कर दिया. कोषाध्यक्ष पद के लिए सहायक अवर निरीक्षक सन्तोष कुमार व शशिकांत ठाकुर मैदान में थे. जिसमें संतोष कुमार 103 मत से कोषाध्यक्ष पद पर विजयी हुए. मुख्य चुनाव पदाधिकारी कोडरमा अध्यक्ष बालेश्वर यादव, सहायक चुनाव प्रभारी के रूप में अखिलेश्वर सिंह व केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मो. अब्दुल्लाह ने निभाई. मतों की गिनती संध्या पांच बजे से शुरू हो गई थी, जो देर शाम छह बजे तक चली. उसके बाद विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया. वहीं नव निर्वाचित उम्मीदवारों को देर शाम शपथ दिलाई गई.
इसे भी पढ़ें : IIM Ranchi: लड़कियों के छात्रावास का काम अधूरा, क्लासेज नये और पुराने भवनों में चलेंगे




