
Ranchi: झारखंड के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा है कि राज्य सरकार 58 लाख राशन कार्डधारियों को सोना-सोबरन योजना के तहत एक-एक साड़ी, धोती-लुंगी उपलब्ध कराएगी. डॉ रामेश्वर उरांव ने आज रांची में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार इस योजना के तहत 1.16 करोड़ साड़ी-धोती-लुंगी उपलब्ध कराएगी.
उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही सभी खाद्य सुरक्षा योजना के तहत सभी को अन्न उपलब्ध कराने की दिशा में प्रत्यनशील है और अब सभी को तन ढकने के लिए साड़ी, धोती या लुंगी भी उपलब्ध कराएगी.
इसे भी पढ़ें :भाजपा कार्यकर्ता ने मंदिर बना कर PM Modi की लगाई थी प्रतिमा, NCP का विरोध प्रदर्शन, प्रतिमा गायब
उन्होंने कहा कि जहां से राशन लेते हैं, उसी जनवितरण प्रणाली की दुकान से सभी को धोती-साड़ी और लुंगी उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि धोती-साड़ी और लुंगी 10 रुपये की कीमत पर लोगों को मिलेगा और यह इसकी क्वालिटी अच्छी होगी.
रांची के अपर बाजार स्थित थोक वस्त्र विक्रेता से यदि इसकी लोग खरीदारी करेंगे, तो प्रत्येक साड़ी की कीमत 400 रुपये, लुंगी की कीमत 350 रुपये और धोती की कीमत 400 रुपये होगी.
इसे भी पढ़ें :शराब के कारोबार पर संतालपरगना सिंडिकेट हावी, स्वतंत्र एजेंसी से हो जांचः कुणाल
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही हरा राशन कार्डधारियों को भी इस योजना का लाभ देने की कार्य योजना पर काम प्रारंभ किया जाएगा.
उन्होंने बताया कि योजना की सुपरविजन के लिए गठबंधन में शामिल सहयोगी दलों के कार्यकर्त्ताओं की भी मदद ली जाएगी और पार्टी कार्यकर्त्ताओं को भी इसकी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी. इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटि के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें :मुनव्वर राणा के फिर बिगड़े बोल, हिंदुस्तान में तालिबान से ज्यादा क्रूरता, डरने की जरूरत नहीं




