
Ranchi : केंद्र सरकार के रेलवे के निजीकरण करने के कदम पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जिस तरह से देश में नयी-नयी नीतियां बन रही हैं, वह फेडरल सिस्टम को चोट पहुंच रही है. श्री सोरेन का कहना है कि केंद्र की करनी और कथनी में अस्पष्ट चेहरे उभर कर सामने आ रहे हैं. केंद्र की इन नीतियों को बड़े ध्यान से देख चिंतन करने आवश्यकता है. ऐसा तो नहीं कि इन नीतियों से देश की फेडरल सिस्टम को ढाहने की कोशिश हो रही है.
इसे भी पढ़ें – Corona: 27 नये पॉजिटिव केस मिले, झारखंड का आंकड़ा 2661 हुआ
निजी पार्टियों को केंद्र ने दिया है आमंत्रण
बता दें कि केंद्र सरकार ने रेलवे में निजीकरण की दिशा में काम करना शुरू कर दिया है. रेल मंत्रालय ने 109 रुट्स पर यात्री ट्रेनें चलाने के लिए निजी पार्टियों को आमंत्रण किया है. सरकार के मुताबिक इसके लिए इन्हें 30 हजार करोड़ का निवेश करना होगा. देश के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है कि केंद्र सरकार ने रेलवे में यात्री ट्रेन चलाने के लिए प्राइवेट पार्टी को आमंत्रित किया है.
गैर-बीजेपी शासित राज्यों को अस्थिर करने की कोशिश में है केंद्र
प्रोजेक्ट भवन में मीडिया से बातचीत में सीएम सोरेन ने डीवीसी पर भी कड़ा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि डीवीसी जिस तरह से सरकार को चेतावनी देकर बिजली कटौती की बात करती है, यह गलत है. डीवीसी को जब भी इच्छा होती है, तो बिजली काट लेती है. कोरोना के संकट में तो ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बावजूद भी डीवीसी ने बिजली काटी. हेमंत ने कहा कि वह अपने इस तरह के व्यवहार मे सुधार नहीं करती है, तो राज्य सरकार भी कड़े कदम उठाने को विवश हो जायेगी. केंद्र के नये विद्युतीकरण नीति को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार नीति के विरोध में है. विद्युतीकरण के नये स्वरूप को बना कर केंद्र सीधे तौर पर गैर-बीजेपी शासित राज्य को अस्थिर करने की कोशिश में लगी है.
इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी का लेह दौरा, क्या लद्दाख में कुछ बड़ा होने वाला है?
शहीद जवान को राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने देर शाम रांची स्थित सीआरपीएफ कैम्प जाकर श्रीनगर में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान कुलदीप उरांव के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी. सीएम ने कहा कि दु:ख की इस घड़ी में राज्य सरकार शहीद के परिजनों के साथ सदैव खड़ी है. इस मुश्किल वक़्त में उनकी संवेदनाएं शहीद के परिजनों के साथ है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के साहेबगंज निवासी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान कुलदीप उरांव की शहादत पर पूरे देश को गर्व है.
इसे भी पढ़ें – डिप्टी डायरेक्टर की फेयरवेल पार्टी, नतीजा… डीसी-एसपी होम क्वारेंटाइन, तीन जिलों के DMO कोरोना संक्रमित




These are actually great ideas in concerning blogging.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.