Giridih

गिरिडीह: शराब ब्रिकी का सलाना लक्ष्य 9.11 करोड़ का, लेकिन सरकार एजेंसी को मैनपॉवर मद में कर रही 5.76 करोड़ का भुगतान

Giridih:  गिरिडीह के सौ दुकानों में मैनपावर उपलब्ध कराने और शराब की ब्रिकी करने वाली चयनित एजेंसी जेएमडी निर्धारित राजस्व लक्ष्य को पाने में नाकाम दिख रही है. राज्य सरकार ने गिरिडीह उत्पाद विभाग को 9 करोड़ 11 लाख 31 हजार के ब्रिकी का लक्ष्य दिया है यानी हर रोज का लक्ष्य करीब 70 लाख का, लेकिन जेएमडी द्वारा हर रोज 35 से 40 लाख तक की ब्रिकी ही संभव हो पा रहा है. वह भी शराब के अलग-अलग साईज के बोतलों में अंकित प्रिंट रेट से अधिक वसूल कर. उत्पाद विभाग खुद भी इस बात को मान रहा है कि सरकार द्वारा चयनित एजेंसी जेएमडी सही तरीके से गिरिडीह के सौ शराब दुकानों में ब्रिकी नहीं कर पा रहा है जबकि एजेंसी ने पूरे जिले के सौ शराब दुकानों के लिए तीन सौ से मैनपॉवर उपलब्ध कराया है और एजेंसी इन तीन सौ स्टॉफ के पीछे हर रोज प्रत्येक व्यक्ति तीन सौ रुपए खर्च करती है. मतलब कि हर दिन जेएमडी एजेंसी मैनपावर के पीछे 16 हजार का खर्च करती है तोे राज्य सरकार एजेंसी को 48 लाख का भुगतान कर रहा है,लेकिन ब्रिकी इसे बेहद कम होने की बात उत्पाद विभाग के बीच से निकल कर सामने आया है.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में कैसे हुई मनरेगा योजना के नाम पर करोड़ों रुपए की लूट, डीडीसी की भूमिका भी संदेह के दायरे में, जानिए कैसे ? 

उत्पाद विभाग के सूत्रों की मानें तो सरकार ने इसी एजेंसी को हर साल 5 करोड़ 76 लाख के भुगतान का मद तय कर रखा है। अब ऐसे में समझा जा सकता है कि एक तरफ राज्य सरकार ने शराब ब्रिकी के सलाना लक्ष्य को नौ करोड़ 11 लाख 31 हजार तय किया है। तो नए शराब नीति के तहत सिर्फ एजेंसी को ही राज्य सरकार मैनपावर देने के एवज में 5 करोड़ 76 लाख का फंड तय कर रखा है। और सरकार के इसी नए नीति से गिरिडीह में शराब ब्रिकी और उसे आने वाले राजस्व को लेकर सवाल भी खड़े होते है.

Related Articles

Back to top button