
Jamshedpur : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत आरआईटी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही लखी नायक (40) को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद कार तेजी से गम्हरिया की ओर फरार हो गई. घटना के बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम पहुंचाया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच ले जाने की सलाह दी गई. परिजन उसे टीएमएच लेकर गए जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
घटना शुक्रवार रात 11 बजे की है. मृतका लखी नायक आरआईटी के बेल्डीह बस्ती में रहती थी. वह अपनी मां से मिलने के लिए दिंदली बस्ती जा रही थी. आरआईटी मोड़ के पास सड़क पार करने के दौरान कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.
इसे भी पढ़ें: दरभंगा में पति की दूसरी शादी से नाराज महिला ने परिवार के चार सदस्यों को जिंदा जलाया




