
Darbhanga: जिले में पति की दूसरी शादी से नाराज एक महिला ने परिवार को चार सदस्यों को शनिवार को जिंदा जला दिया. घटना सुपौल बाजार स्थित शेखपुरा मोहल्ले की है. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग में बुरी तरह से झुलसे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की मौत डीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई है.
बताया जा रहा है कि शेखपुरा मोहल्ला निवासी खुर्शीद आलम की शादी 10 साल पहले बीबी परवीन से हुई थी. दो साल पहले पहली पत्नी से संतान नहीं होने पर खुर्शीद ने पड़ोस के गांव की रोशनी खातून से दूसरी शादी कर ली थी. जिसका पहली पत्नी बीबी परवीन विरोध कर रही थी. इसको लेकर दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था. इसी बीच शनिवार की सुबह खुर्शीद की पहली पत्नी बीबी परवीण ने पूरे घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी. जिसमें घर के चारों सदस्य बुरी तरह झुलस गये.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निपटारा
इस घटना में खुद बीबी परवीण और उसकी 65 वर्षीय सास रुफैदा खातून की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पति खुर्शीद और सौतन रोशनी खातून को गंभीर हालत में डीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन दोनों की भी मौत हो गई. इस घटना में एक ही परिवार से सभी सदस्यों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.




