JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

घने कोहरे की चपेट में राजधानी रांची, विजिबिलिटी काफी कम

Ranchi: झारखंड में ठंड के साथ-साथ कोहरे का भी प्रकोप देखने को मिल रहा है. राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. राजधानी के आस-पास के इलाकों समेत कई जिलों में कोहरे से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. वहीं कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है. वहीं कुछ इलाकों में हल्की बारिश की आसार हैं.

विजिबिलिटी पांच मीटर से भी कम

हाड़ कंपाने वाली ठंड की वजह से सुबह पार्कों में सैर करने वालों की संख्या बेहद काफी कम रही. अधिसंख्य लोग घरों में दुबके रहे.विजिबिलिटी कम होने के कारण गाड़ियों में टक्कर होने की संभावना बढ़ गई है. हालांकि अभी तक ऐसी कोई घटना की जानकारी नहीं मिली है. वहीं कुछ फसलों को शीतलहर से नुकसान होने की भी संभावना है.

Related Articles

Back to top button