
Ranchi: झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. लगातार मिल रहे नए मरीजों के बीच 24 घंटे के अंदर कोरोना से 9 लोगों की मौत हो गई है. मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है और झारखंड में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 5244 हो गया. वहीं हॉस्पिटल में भी डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है. 22 दिनों में कोरोना से 102 लोगों की कोरोना से जान चली गई. हालांकि डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना के थर्ड वेब में ज्यादातर मरीजों की मौत गंभीर बीमारी के साथ कोरोना होने की वजह से हुई है.
23770 कोरोना के एक्टिव केस
शुक्रवार को झारखंड में कोरोना के 2015 नए केस मिले. इसके बाद से झारखंड में कोरोना के 23770 एक्टिव मरीज हो गए हैं. रांची में 487 नए मरीज मिलने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 10483 हो गई . 2 मरीजों की मौत कोरोना से रांची में हुई है. जबकि ईस्ट सिंहभूम में 3, देवघर में 2, धनबाद में 1, खूंटी में 1 की मौत कोरोना से हुई. राहत की बात है कि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के नए केस मिलने की तुलना में ज्यादा लोग रिकवर हो रहे हैं.




