JharkhandRanchi

#Jharkhand हाइकोर्ट में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले पर सुनवाई टली, राज्य सरकार ने जवाब के लिए मांगा समय

Ranchi : राज्य में कोरोना से संक्रमण के बढ़ते मामलों पर हाइकोर्ट के संज्ञान पर शुक्रवार को सुनवाई टल गयी है. राज्य सरकार की ओर से जवाब के लिए समय मांगा गया गया है. अदालत ने इसकी गम्भीरता को देखते हुए 25 अप्रैल को अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की है.

इसके अलावा अदालत ने राज्य में हैंड सैनिटाइजर और मास्क की कमी और उसकी बढ़ती कीमतों पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है. इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर भी सरकार को जवाब देना है. महाधिवक्ता के द्वारा जवाब देने के लिए 27 अप्रैल तक के समय की मांग की गयी, लेकिन कोर्ट ने कहा मामला गम्भीर है 25 अप्रैल तक जवाब दें.

इसे भी पढ़ें – #FightAganistCorona: CM के निर्देश के बाद राजधानी के हर वर्ग के लिए जिला प्रशासन ने शुरू की पहल

वर्तमान स्थिति को हाइकोर्ट ने बताया था गंभीर

कोरोना वायरस से निपटने की तैयारियों पर 17 अप्रैल को हाइकोर्ट में सुनवाई हुई. कोरोना को लेकर राज्य की वर्तमान स्थिति को हाइकोर्ट ने गंभीर बताया. अदालत ने कहा कि यह युद्ध जैसी स्थिति है. इससे निपटने के लिए सरकार को प्रयास करना होगा.

राज्य सरकार ने इसके जवाब में कहा कि कोरोना जैसी आपदा से निपटने के लिए हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं. अदालत ने पूछा था कि इस समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार के पास पर्याप्त मैन पावर है या नहीं. इसके साथ ही अदालत ने सरकार को सुझाव दिया है कि वह कोरोना को लेकर बुलेटिन जारी करे.

कोरोना से सम्बंधित 5 जनहित याचिकाओं पर बीते 17 अप्रैल को हाइकोर्ट में सुनवाई हुई थी. सभी मामलों को एकीकृत कर सुनवाई की गयी थी. कोर्ट ने 24 अप्रैल को सभी मामलों में अगली सुनवाई के लिए तारीख तय की थी.

इसे भी पढ़ें – #Lockdown: King’s Gold नाम की शराब के माफिया झारखंड में कर रहे करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार, पड़ रहा सेहत पर असर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button