जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में दहेज के लिए एक महिला की आबरू को तार-तार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीडिता के ससुराल वालों ने उसे घर में निर्वसत्र कर रखा, उसकी अश्लील फोटो खींची और पिटाई कर उसी अवस्था में ही रात में घर से बाहर निकाल मायके जाने को कहा। पीç़डता के बयान पर पुलिस ने उसके पति, सास और ननद के खिलाफ केस दर्ज कर उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना जमशेदपुर के छोटा गोविंपुर की जीएच कॉलोनी की है, जहां मीना देवी, उनके पुत्र ओमप्रकाश वर्मा और बेटी सुचिता पर बहू को प्रताडित करने का आरोप लगा है। पीडिता का आरोप है कि आरोपियों ने निर्वस्त्र अवस्था में उसकी फोटो खींची और उसे मुस्कुराते रहने को कहा। कई बार उसकी पिटाई की गई और बीते शुRवार रात तीन बजे नग्न अवस्था में घर से निकल जाने और मायके जाने को कहा गया।
पीडिता के मुताबिक, जब वह मायके जाने को राजी हुई तभी उसे कपडे दिए गए। इसके बाद ननद उसे मायके रांची ले गई और घर के पास छोडकर भाग गई। उधर, पीडिता के पिता का कहना है कि ससुरालवाले उनकी बेटी को दिल्ली में बेचने की तैयारी में थे।
ओमप्रकाश से पीडिता की शादी चार महीने पहले ही हुई थी। शादी के कुछ वक्त बाद ही ससुराल वालों ने कथित तौर पर उसे प्रताडित करना शुरू कर दिया था। उनकी मांग थी कि पीडिता के घरवाले 20 लाख रूपए दें।




