JharkhandPalamu

पलामू: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 149 लोगों पर FIR

Palamu: कोरोना (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने के लिए लाॅकडाउन लागू है. लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी गयी है, लेकिन इसके बाद लोग बिना वजह घरों से बाहर निकल रहे हैं.

इसे लेकर पलामू जिले में कार्रवाई तेज की गयी है. लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर अबतक 149 पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जबकि 18 और लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें- #Lockdown: King’s Gold नाम की शराब के माफिया झारखंड में कर रहे करोड़ों रुपये का अवैध कारोबार, पड़ रहा सेहत पर असर

बिना जरूरत वाहनों के परिचालन को लेकर प्रशासन सख्त

पलामू के उपायुक्त डॉ. शांतनु कुमार अग्रहरि के निदेश पर लॉक डाउन का अनुपालन कराने को लेकर कार्रवाई तेज है. मेदिनीनगर शहर के विभिन्न चैक चैराहे सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैरिकेडिंग लगाकर जांच की जा रही है.

मजिस्ट्रेट एवं पुलिसकर्मियों को लगाया गया है, ताकि लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन कराया जा सके. लॉकडाउन की अवधि में बिना किसी मतलब वाहनों का परिचालन नहीं हो, इसे सुनिश्चित किया गया है.

लॉक डाउन की अवधि में बिना जरूरत वाहनों का परिचालन करने के आरोप पर पलामू जिले में अबतक 149 व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है, वहीं 18 और व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी हुआ है.

9 से 11 अप्रैल तक की अवधि में तीनों अनुमंडलों के बीच 18 व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी हुआ है. इनके खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

इसे भी पढ़ें- #FightAganistCorona: CM के निर्देश के बाद राजधानी के हर वर्ग के लिए जिला प्रशासन ने शुरू की पहल

धूम्रपान निषेध उल्लंघन मामले में 15,400रुपये वसूला गया जुर्माना

इसके अलावा जिले में अबतक 366 वाहनों को जब्त किया गया है. इसके अलावा प्रतिबंधित स्थानों पर धूम्रपान निषेध का उल्लंघन करने वाले 77 व्यक्तियों पर दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 15,400 रुपये जुर्माना वसूला गया. पलामू जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई प्रतिदिन जारी है.

149 वैसे व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जो बिना जरूरत वाहनों का परिचालन कर लॉक डाउन का उल्लंघन करते पकड़े गये थे. साथ ही 8 अप्रैल तक निर्गत शो-कॉज नोटिस का जवाब नहीं नहीं दिया.

इसे भी पढ़ें- #FightAganistCorona: CM के निर्देश के बाद राजधानी के हर वर्ग के लिए जिला प्रशासन ने शुरू की पहल

लॉकडाउन उल्लंघन मामले में 844 लोगों को शो-कॉज नोटिस 

अपर समाहर्ता-सह-लॉक डाउन क्रियान्वयन कोषांग के वरीय पदाधिकारी प्रदीप कुमार प्रसाद ने बताया कि सदर अनुमंडल क्षेत्र में 76, छतरपुर में 14 एवं हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में 59 व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. साथ ही 18 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है.

उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल तक जिले के तीनों अनुमंडल क्षेत्र मेदिनीनगर सदर, छतरपुर एवं हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 844 व्यक्तियों के खिलाफ आइपीसी की धारा-188 के तहत शो-कॉज नोटिस जारी किए गये हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button