
Jamtada : कल केंद्रीय टीम जिले का दौरा करेगी. टीम केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं का निरीक्षण करेगी. जिला प्रशासन केंद्रीय टीम के आने से पहले ही योजनाओं की पूर्ण करने व फाइलों के निपटारा में जुटी हुई है. टीम जिले के दो प्रखंड के दौरा करेगी. इसके लिए जिला प्रशासन पिछले एक सप्ताह से फाइलों के निपटारा में लगी हुई है. सूत्र बताते हैं कि जिले के सुदूर प्रखंड कुंडहित में मनरेगा में काफी गड़बड़झाला है.
मुडाबेड़िया पंचायत में योजनाओं के चयन में गड़बड़ हुई है. बिना ग्राम सभा किए योजनाओ का चयन किया गया है. सूत्र का कहना है कि इस पंचायत में लगभग एक हजार के आसपास की योजना ली गई है, जिसमें काफी अनियमितता बरती जाने की बात सामने आ रही है. इस कारण उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा पिछले एक सप्ताह से कुंडहित प्रखंड के दौरे पर हैं.
वहीं कुंडहित के सुद्रराक्षीपुर पंचायत भी बंगाल सीमा पर स्थित है. यहां भी 7 से 8 सौ के आसपास मनरेगा योजनाएं ली गई है. इस पंचायत में भी काफी गड़बड़ी की शिकायत सामने आ रही है. साथ ही गैपथर पंचायत भी टीम दौरा कर सकती है.एक रोजगार सेवक ने नाम नही छापने के शर्त पर बताया कि मुड़ाबेड़िया, सुद्राक्षीपुर व गायपाथर पंचायत में गड़बड़ी हुई है. जिस कारण प्रशासन को माथापच्ची करना पड़ रहा है. केंद्रीय जिले करमाटांड़ प्रखंड भी दौरा करेगी.
डीसी ने गिनाई उपलब्धि
वही आज डीसी फैज अहमद मुमताज ने जिला जामताड़ा सूचना व जनसंपर्क विभाग के माध्यम से उपलब्धि गिनाई. मनरेगा में इस वर्ष में 94 करोड़, 77 लाख 69 हजार खर्च किये जाने की जानकारी दी है. खबर में 85 हजार 579 परिवारों को रोजगार देने की बात कही है. लेकिन धरातल पर सच्चाई कुछ और है. वहीं बिचौलिए घर-घर से लेबर कार्ड लेकर काम करते हैं. लेकिन जॉब कार्डधारी काम नही बल्कि बैठे बैठे साप्ताहिक कुछ रकम लेते हैं. जिसकी गिनती रोजगार में हो रही है.




