
Sahibganj: राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के 8 साल पूरे हुए हैं और उनके नेतृत्व में समाज के गरीब-शोषित-वंचित, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए अनेक काम हुए हैं. उन्होंने ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए संकल्पित होकर काम कर रही है. पहले देश में एक सामान्य सोच थी कि सरकार में कोई भी आये कुछ नहीं हो सकता. अब देश की जनता में यह धारणा बनी हैं कि मोदी है तो मुमकिन है.
भारत का सड़क नेटवर्क दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया. पिछले 8 साल में मोदी सरकार ने लगभग तीन लाख 25 हजार करोड़ किलोमीटर सड़क निर्माण को मंजूर दी है. विगत 8 वर्षों में 15 नए एम्स का निर्माण हुआ. 2014 से पहले सिर्फ 7 एम्स थे जिसमें 6 अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में बने.
इसे भी पढ़ें:सौरव गांंगुली के BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर गलत, सचिव जय शाह ने किया खंडन
उन्होंने ने कहा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण, ये मोदी सरकार के काम करने का तरीका है, ये मोदी सरकार की आत्मा है. मोदी सरकार अंत्योदय का सपना को साकार कर रही है. पहली बार सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था और जीडीपी से आम जनता को जोड़ा है. उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, जन जीवन मिशन, गरीब कल्याण अन्न योजना,किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत और सौभाग्य योजना के कारण देश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत हुई और मंदी के बाबजूद देश की विकास दर दुनिया में सर्वाधिक बनी रही.
गरीब कल्याण अन्न योजना पिछले दो वर्षों से मोदी सरकार 3.40 लाख करोड़ रूपए की लागत से देश के लगभग 80 करोड़ लोगों को जरूरी राशन पहुंचा रही हैं. यह दुनिया की सबसे बड़ी खाघ वितरण योजना है.
इसे भी पढ़ें:मांडर उपचुनाव : गंगोत्री कुजूर पर भाजपा खेल सकती है दांव
किसान सम्मान निधि के माध्यम से देश के 12 करोड़ से अधिक किसानों को सलाना 6000 हजार रुपये की आर्थिक मदद की जा रही हैं अभी तक 10 किस्तो में 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं. आयुष्मान भारत योजना से देश के लगभग 55 करोड़ लोगों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ बीमा का लाभ मिल रहा हैं. सौभाग्य योजना के माध्यम से अब तक 2 करोड़ 81 लाख से अधिक घरों में बिजली पहुंचाई जा चुकी है. 36 करोड़ से अधिक एलईडी बल्ब वितरित किये जा चुके हैं. उज्ज्वला योजना के तहत 9 करोड़ से अधिक महिलाओं को चूल्हे के धुएं से मुक्ति मिली. उनका स्वास्थ्य भी सुधरा और जीवन स्तर भी.
प्रधानमंत्री आवास योजना से अभी तक 2.38 करोड़ से अधिक गरीब परिवार का घर बन चुका हैं. जन धन योजना स 45 करोड़ से अधिक परिवार का बैंक खाता खुला.
इसे भी पढ़ें:जम्मू कश्मीर : टारगेट किलिंग के बीच सभी हिंदू सरकारी अधिकारियों का जिला मुख्यालय में होगा ट्रांसफर
उन्होंने ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रवाद से जुड़ा सभी समस्याओं का स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान करके राष्ट्र को विकास की धारा से जोड़ दिया. धारा 370’35A को समाप्त किया. जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया गया. लंबे समय से अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की मांग की जा रही थी. आज आयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य चल रहा हैं. नागरिकता संसोधन कानून भी संसद में पास हुआ. ट्रिपल तलाक से मुस्लिम महिलाओं को मिला आजादी.
उन्होंने ने कहा देश की पुरातन सनातन संस्कृति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान दिया. देश के लिए अभिमान,आयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा हैं. दिव्य काशी का सपना हुआ साकार काशी विश्वनाथ मंदिर का भव्य रूप दिया गया.
इसे भी पढ़ें:अच्छी खबर: कृषि विभाग में 129 अधिकारियों को मिली नौकरी, सभी झारखंडी, सीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र
रामायण सर्किट,महाभारत सर्किट,और बुद्ध सर्किट का निर्माण कराया जा रहा हैं. बाबा केदारनाथ धाम मंदिर का पुनरुद्घार किया गया. ऐसे अनेक महापुरुष और पुरातन संस्कृति से जुड़ा स्थलों का पुनरुद्घार किया जा रहा हैं.
प्रधानमंत्री नेतृत्व में साहिबगंज में भी जनकल्याणकारी योजना चल रहा हैं. साहेबगंज-मनिहारी गंगा पुल का निर्माण तेजी से चल रहा हैं. वही मल्टी मॉडल बंदरगाह का निर्माण हुआ. साहेबगंज में दूध डेरी का निर्माण कार्य पूरा होकर दूध कलेक्शन का काम शुरू गया. देवघर में एम्स का स्थापना हुआ. एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो गया.
मौके पर रहे साहिबगंज नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, चांदनी देवी, चंद्रभान शर्मा, जिला मंत्री गौतम यादव, नगर अध्यक्ष पंकज चौधरी शामिल रहे.
इसे भी पढ़ें:डॉक्टरों से मारपीट के विरोध में एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर




