Bihar

डॉक्टरों से मारपीट के विरोध में एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

Patna : राजधानी के एनएमसीएच के डॉक्टरों से मारपीट के बाद जूनियर डॉक्टर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. जूनियर डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है. सभी जूनियर डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर हड़ताल पर जाने की घोषणा की है. गौरतलब है कि 2 दिनों पहले एक महिला ने नॉर्मल डिलिवरी से एक बच्चे को जन्म दिया था, जिसके बाद महिला की मौत अस्पताल में ही हो गयी थी. इसके बाद महिला के परिजनों ने डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए यह कहा था कि डॉक्टरों की वजह से ही पीड़ित महिला की जान चली गयी है. इसी के बाद डॉक्टरों की गाड़ियों में तोड़फोड़ के साथ उनसे दुर्व्यवहार भी किया गया था.

इसे भी पढ़ें:अदालत ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फ़ैसला सुरक्षित रखा, शुक्रवार को मेनटेनेबलिटी पर आयेगा फैसला

Related Articles

Back to top button