Crime NewsJharkhandKoderma

कोडरमा: जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Koderma: जिले के नवलशाही थाना अंतर्गत पंचायत मसमोहना टांड स्थित बसरिया जंगल में एक युवक का फांसी से लटका शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान मसमोहना के रविदास टोला टांडपर निवासी लक्ष्मण दास का पुत्र अशोक दास (उम्र 28 वर्ष) के रूप में किया गया. जानकारी के अनुसार जंगल के बगल स्थित तालाब में रविदास टोला के लोग मछली पकड़ने गए थे, जब वे लोग अपने घर वापस लौट रहे थे इसी दौरान बदबू आने लगी तो ग्रामीण उस ओर गए तो देखा कि पेड़ से किसी का शव झूल रहा है. वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना नवलशाही थाना को दी.

इसे भी पढ़ें:अच्छी खबर: कृषि विभाग में 129 अधिकारियों को मिली नौकरी, सभी झारखंडी, सीएम ने सौंपा नियुक्ति पत्र

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पंचम तिंगा एवं एसआई अशोक कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. वहीं शव को पेड़ से उतारा गया एवं शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए शव को कोडरमा सदर भेजा गया.

ग्रामीणों का कहना है कि शव को देखने से लगता है कि 2-3 दिन पहले उक्त व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि उक्त व्यक्ति अपने ससुराल दुरोडीह में अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था कभी कभार मसमोहना आता था. वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें:सौरव गांंगुली के BCCI अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की खबर गलत, सचिव जय शाह ने किया खंडन

Related Articles

Back to top button