GoddaJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

Budget Session: सदन में राम और तालिबान के नाम पर जमकर चले तीर

Ranchi: विधानसभा में भोजनावकाश के बाद सदन में राम और तालिबान के नाम पर जमकर तीर चले. श्रम विभाग के अनुदान मांग पर कटौती प्रस्ताव पेश करते हुए भाजपा विधायक मनीष जयसवाल ने कहा कि रामनवमी को लेकर जिस तरह से सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन के फरमान जारी कर रहा है, वह तालिबानी फरमान है. एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए इस तरह का फरमान जारी किया गया है. तालिबानी फरमान जारी करते हुए जिला प्रशासन ने चलंत डीजे पर रोक लगाया है जबकि हजारीबाग में रामनवमी की 104 साल पुरानी परंपरा है. बीजेपी विधायक ने कहा कि ये लोग मुसलमानों के नाम पर जीते हैं, मरते हैं. इसके बाद तालिबानी शब्द के प्रयोग पर हंगामा शुरू हो गया.
इसे भी पढ़ें: तपोवन मंदिर सुंदरीकरण: गदा उठाकर जब सीएम हेमंत बने बजरंग भक्त, कहा- जय श्रीराम
मनीष जयसवाल ने कुर्ता खोलकर किया विरोध , कहा- लगता है इस प्रदेश में हिन्दू होना गुनाह है 

इरफान अंसारी ने मनीष जयसवाल को रोकने की कोशिश की. वहीं दीपिका पांडे ने कहा की सदन में मुस्लिमों का अपमान तालिबानी कह किया जा रहा है. वेल में इरफान अंसारी और उमाशंकर अकेला आए तो भाजपाइयों ने बांग्लादेश बांग्लादेशी कह शोर किया. इस दौरान मनीष जायसवाल ने भाषण जारी रखा. उन्होंने कहा यूपी लॉ एंड ऑर्डर का राज, झारखंड में दंगा हो रहा है. मनीष जायसवाल ने कहा कि NCRB की रिपोर्ट है कि पूरे देश मे 2021 में 371 दंगे हुए जिसमें सिर्फ झारखंड में 100 दंगे हुए हैं. इसके बाद कांग्रेसी विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया.

इसे भी पढ़ें: हजारीबागः भड़काऊ पोस्ट के आरोप में पुलिस ने बजरंग दल के प्रमुख सहित अन्य लोगों को भेजा नोटिस

जब मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा- हमलोग हैं असली रामभक्त

मनीष जयसवाल द्वारा दिये गए बयान का विरोध करते हुए मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा की भाजपा के लोगों के द्वारा भावनाओं को भड़काया जा रहा है. हजारीबाग में धरना पर बैठने वाले भाजपा कार्यकर्ता हैं. किसी को हजारीबाग में रोका नहीं गया है. भाजपा वाले झूठ बोलते हैं, हमलोग असली रामभक्त हैं. हम लोग जय सियाराम बोलते हैं, ये लोग जय श्रीराम बोलते हैं. इस पर पलटवार करते हुए मनीष जयसवाल ने मिथिलेश ठाकुर को कहा कि ये बेईमान हैं. सब विधायकों को 10 किलोमीटर रोड दिया, ये 40 किलोमीटर रोड लिए हैं. बेईमान मंत्री से क्या कहना.  मनीष जायसवाल ने कहा कि मंत्री सुप्रीम कोर्ट के बयान को गलत कह रहे हैं. बार बार टोके जाने पर दीपिका पांडे को मनीष जायसवाल ने कहा की ये जिस पार्टी में हैं, उसके संस्कार है,इसके बाद दीपिका पांडेय वेल में आ गयी.

हिन्दू हूं नगरवधू नहीं :दीपिका

दीपिका पांडे ने कहा कि मैं हिंदू हूं, नगर वधू नहीं हूं. बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल की ओर इशारा करते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि इनके पार्टी के सांसद ने मुझे नगर वधू कहा है. ये राम,सीता की बात करते हैं. इन्होंने मेरा अपमान किया है. वहीं नीरा यादव ने मिथिलेश ठाकुर की बात पर कहा कि रामभक्त होना गलत है क्या. इस दौरान बीजेपी विधायक अमर बाउरी ने भी कहा कि मिथिलेश ठाकुर का व्यवहार और बयान ठीक नहीं है. उन्होंने सदन में जिस तरह कहा कि कोर्ट का आदेश है, उन्होंने चार टाइम अजान का डिसाइबल चेक किया है क्या. मनीष जयसवाल ने कहा कि तुष्टिकरण के लिए रामनवमी को प्रभावित किया गया है. राज्य में 100 से अधिक दंगे हुए, क्योंकि एक पक्ष को मजबूत किया गया. पांकी में महाशिवरात्रि के दौरान शिवभक्तों के साथ क्या सलूक हुआ, सबने इसे देखा है.

बहस के दौरान मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि तपोवन मंदिर का आधुनिकीकरण 14 करोड़ से कौन कर रहा है बताएं, कौन राम भक्त है. मनीष जयसवाल ने कहा कि इस सरकार को यूपी से सीखना चाहिए कि जहां बुलडोजर कानून तोड़ने वालों पर चल रहा है, वहां हर जिले में पाठ के लिए एक लाख दिया जा रहा है. मनीष जयसवाल ने कहा की भाजपा के लोग बात रखते हैं तो मंत्री तक टोकाटोकी करते हैं. मनीष जयसवाल ने कहा कि सैद्धांतिक रूप से बेईमान मंत्री खुद को राम भक्त ना बोलें. मनीष जायसवाल ने दावा किया कि सीएम अपने किए के डर से तपोवन मंदिर का आधुनिकीकरण करा रहे हैं लेकिन बावजूद इसके भाजपा इसका स्वागत करती है.

बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि आठ जिलों में ओबीसी का आरक्षण खत्म किया. ओबीसी का क्या दोष है जो उन्हें रोस्टर से बाहर करना चाहते हैं. आपने पांच लाख का सपना दिखाया, नौकरी दिया क्या. 1932 पहले बोले नहीं चल सकता, लेकिन फिर युवाओं को ठगने के लिए लेते आए.

Related Articles

Back to top button