
Ranchi: हजारीबाग जिले में धूमधाम से सैकड़ों सालों से मनाया जाने वाले पूरे देशभर में विख्यात रामनवमी का त्यौहार इन दिनों सुर्खियों में है. रामनवमी पर डीजे बजाने और दूसरे मुद्दों को लेकर राज्य सरकार के रवैये को लेकर सड़क से लेकर सदन तक विरोध जारी है. फिलहाल इसे देखते हुे स्थानीय पुलिस भी हरकत में आ गई है. पुलिस ने बजरंग दल के प्रान्त मिलन प्रमुख सहित कई लोगों को नोटिस भेजा है. भेजे गए नोटिस में सोशल मीडिया में भड़काऊ और भ्रामक पोस्ट करने के मामलों में जवाब मांगा है. हजारीबाग जिले के सदर थाना पुलिस ने बजरंग दल के प्रान्त मिलन प्रमुख सुरेश चौबे और पंकज कुमार को नोटिस भेजा है.
इसे भी पढ़ें: मनीष जयसवाल ने कुर्ता खोलकर किया विरोध , कहा- लगता है इस प्रदेश में हिन्दू होना गुनाह है
चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित डारीदाग निवासी सुरेश चौबे पर आरोप है कि फेसबुक आईडी में हजारीबाग जिला में रामनवमी पूजा एवं मंगला जुलूस के बारे में प्रशासन द्वारा जारी गाईडलाइन के संदर्भ में प्रशासन को खुली चुनौती दी जा रही है. कहा जा रहा है कि प्रशासन द्वारा रामनवमी एवं मंगला जुलुस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है. फिर भी आपके द्वारा भ्रामक पोस्ट ” हजारीबाग प्रशासन को दम नहीं कि रामनवमी को रोक सके हम आ रहे है मंगला में कितना दम है देख लेगें डाला गया है, जिससे आम जनमानस में प्रशासन के प्रति आक्रोश एवं असमाजिक तत्वों एवं अन्य अपराधिक व्यक्तित्व वाले लोगों का मनोबल उंचा हो सकता है तथा विधि-व्यवस्था की गंभीर समस्या एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. सीआरपीसी की धारा 41 के उप धारा (ए) के तहत पूछताछ के लिये 22 मार्च को पक्ष रखने के लिये कहा गया है.
इसे भी पढ़ें: रामनवमी पर झारखंड के 24 जिलों में विशेष चौकसी के लिये 6790 अतिरिक्त जवान की तैनाती, हजारीबाग में लगाये गये 1660 जवान
वही पंजाब निवासी पंकज कुमार पर भी भ्रामक पोस्ट किए जाने का आरोप है. पंकज कुमार हिन्दू वीर अन्ना लिखते हैं, अपने फेसबुक आईडी में हजारीबाग जिला में दूसरे मंगला जुलूस पर प्रशासन द्वारा जारी गाईडलाइन के संदर्भ में भ्रामक पोस्ट किया जा रहा है. प्रशासन द्वारा रामनवमी जुलूस एवं मंगला जुलूस पर डीजे बजाने पर प्रतिबंधित किया गया है फिर भी आप अपने फेसबुक आईडी में “हजारीबाग में काल दुसरे मंगला पर राम भक्त डीजे के साथ निकाल सकते है. पंकज कुमार को 24 मार्च को उपस्थित होने के लिये कहा गया है.




