
- अलग-अलग प्रतियोगिताओं का किया जायेगा आयोजन
- 29 दिसंबर को लाइव डीजे नाइट का आयोजन
Ranchi : एक्वा वर्ल्ड की ओर से 27 दिसंबर से दो जनवरी तक एक्वा वर्ल्ड कार्निवाल का आयोजन किया जायेगा. शनिवार को इसका पोस्टर रिलीज किया गया. सात दिवसीय इस कार्निवाल में प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. संरक्षक प्रतुल शाहदेव ने बताया कि छुट्टी के दिनों में राजधानीवासियों के लिए मनोरंजन का कोई विशेष साधन राजधानी में नहीं है. इससे एक्वा वर्ल्ड की ओर से हर साल कार्निवाल का आयोजन किया जाता है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस साल भी लोग इसका भरपूर आंनद लेंगे.
विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा
कार्निवाल आयोजन समीति के अध्यक्ष एहसान अली ने बताया कि प्रतिदिन कार्निवाल में अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. बच्चे, बड़े, बूढ़े, सभी के लिए मनोरंजन का ख्याल रखा जायेगा. इन दिनों यहां बच्चों के रैंप वॉक, युवाओं के लिए मॉडलिंग, फैशन प्रतियोगिता, समोसा, गोलगप्पा, चॉकलेट आदि खाने की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा. रांची वीमेंस कॉलेज की छात्राओं की ओर से यहां फैशन प्रतियोगिता और रैंप वॉक का आयोजन किया जायेगा.
लाइव डीजे का ले सकेंगे आनंद
29 दिसंबर की रात यहां लाइव डीजे नाइट सैटरडे नाइट फीवर का आयोजन किया जायेगा. इसमें डीजे के साथ मॉडलिंग का आयोजन किया जायेगा. वहीं, 31 दिसंबर को मिस सोनी कुड़ी और मिस्टर गबरू जवान प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं के लिए किया जायेगा. एक जनवरी को लाइव बैंड के साथ लकी ड्रॉ प्रतियोगिता का आयोजन होगा. कार्निवाल सुबह दस बजे से रात नौ बजे तक आयोजित किया जायेगा.
ये थे उपस्थित
कार्निवाल का पोस्टर जारी करने के मौके पर असन अली, सत्य प्रकाश, शिवानी, सुमित, धीरज, अभिशा, श्वेता, राजेश, दीक्षा, फरहीन, रौनक, आकांक्षा, रितिका, विशाखा, आस्था, अनुकृति, चैम्पी आदि भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें- देखें वीडियो – कैसे महिला पुलिस ने वकील को जड़ा थप्पड़, वकील भी भिड़े
इसे भी पढ़ें- साहेबगंज से चोरी का पाठ पढ़कर आये मोबाइल चोर रांची में दे रहे हैं घटना को अंजाम




