BokaroJharkhand

बीएसएल के एजीएम के साथ मारपीट, बोकारो विधायक पर आरोप, विधायक ने कहा- मैंने बीच बचाव किया

Bokaro: मंगलवार को बोकारो इस्पात के नगर सेवा विभाग के सहायक महाप्रबंधक अजीत कुमार के साथ मारमीट की घटना हुई. मारपीट का आरोप बोकारो विधायक बिरंची नारायण व उनके कार्यकर्ताओं पर लगा है. इस घटना के बाद बोकारो इस्पात संयंत्र के अधिकारी आक्रोश में हैं. जहां भाजपा विधायक ने डीसी-एसपी से मिल कर एजीएम की शिकायत की. वहीं दूसरी तरफ एजीएम को इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल में बीएसएल के अधिकारी जमा हो गये.

इसे भी पढे़ें – मेहरबानीः मां अंबे कंपनी ने जब्त कोयला को रैक लोडिंग कर बाहर भेजा, चुप रहे पूर्व हजारीबाग डीसी व माइनिंग अफसर

मैंने किया बीच बचाव: विधायक

विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि एजीएम कार्य का विरोध कर रहे थे. इसी दौरान कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया. उन्होंने बीच बचाव किया. मारपीट का आरोप बिल्कुल ग़लत है. एजीएम की ओर से अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है.

इसे भी पढ़ें – प्रदीप यादव को हाइकोर्ट से भी राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

क्या है मामला

विवाद का कारण मुख्य कारण यह है कि झारखंड सरकार की निधि से सेक्टर- 1 में तालाब जीर्णोद्धार कराया जा रहा है. बोकारो इस्पात प्रबंधन का कहना है कि तालाब के जीर्णोद्धार के लिए प्रबंधन से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया गया है. जबकि विधायक का कहना था कि तलाब का जीर्णोद्धार जन सुविधा के लिए किया जा रहा है. इसी बात को लेकर एजीएम ने कार्य को गलत बताया, इसी पर विवाद बढ़ गया. उसके बाद मारपीट हो गयी.

पुलिस को नहीं है घटना के बारे में जानकारी

इस मामले में जब बोकारो एसपी बात की गयी तो उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना की जानकारी हमें मीडिया के माध्यम से पता चला है, थाना से पता करते है. वहीं सिटी थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है. इसका पता करते है.

इसे भी पढ़ें – यूपीः गोमांस के शक में मदरसे में तोड़फोड़-आगजनी, पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Related Articles

Back to top button