Crime NewsGarhwa

देवर ने की थी भाभी की हत्या: गढ़वा पुलिस का खुलासा, आरोपी को भाभी के साथ अवैध संबंध का था शक

Ranchi: मझिआंव में एक युवक ने अपने ही भाभी की हत्या कर दी. युवक को शक था कि उसकी भाभी का किसी के साथ अवैध संबंध है. मामला गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र के अधौरा टोला चाका का है. 11 सितंबर को 5 बजे घर के नजदीक बेरहमी से हत्या कर दी थी. पुलिस आरोपी देवर को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर लिया है. आरोपी देवर अभिनंदन राम को पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र स्थित मोतिया खाला से गिरफ्तार किया गया है. बुधवार को गढ़वा एसपी दीपक पांडेय ने प्रेस काफ्रेंस में बताया कि 11 सितंबर को करीब 5 बजे अधौरा टोला चाका का निवासी अभिनंदन राम अपनी भाभी अनिता कुंअर की गडासा से गर्दन पर वार कर गंभीर रुप से जख्मी कर फरार हो गया है. आनन फानन में गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतिका के भाई संजय राम के बयान पर मझिआंव थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया. वही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये एसडीपीओ गढ़वा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. पुलिस की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी देवर अभिनंदन राम को पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र स्थित मोतिया खाला से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गडासा और खून सना मिट्टी जब्त किया गया.

Related Articles

Back to top button