
Dhanbad: धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ऊपरमंद्र बस्ती में आपसी विवाद में कई राउंड गोली चली. वही इस गोलीबारी में गांव के ही एक युवक धीरज रवानी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद को लेकर दो गुट में जमकर गोलीबारी की गई जिसमें धीरज रवानी की मौत हो गई. जो शंकर मुखिया का ड्राइवर बताया जा रहा है.सूचना पर बरोरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. वही पुलिस गोली चलाने वाले युवक की तलाश में छापेमारी की जा रही है. वही मौके से एक खोखा भी बरामद हुई है. इलाके में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है.




