
Dhanbad : धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र में बुधवार को आपस में दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हीरक रोड स्थित लेदीडूमर में विपरीत दिशा से आ रही बाइक ने दूसरे बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. जिससे एक युवक की मौत मौके पर ही हो गई. जिससे दोनों बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मृतक की पहचान कतरास के भट्टमुरना निवासी मयंक रविदास बताया जा रहा है. वहीं दूसरे बाइक में सवार घायल युवक मौके से फरार हो गया. सूचना पर बरोरा थाना की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया. जबकि दोनों बाइक को जप्त कर थाने ले गई.
इसे भी पढ़ें: धनबाद में सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर परिवार नियोजन की सेवा होगी शुरू




