
Ranchi: रांची संसदीय क्षेत्र में 6 मई को मतदान होना है. मतदान के दिन मतदाताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए 4 मई को मतदान केंद्र दिवस मनाया जा रहा है. इस दौरान सुबह 8 बजे से 12 बजे के बीच बीएलओ एवं अन्य कर्मी घर-घर जाकर फोटोयुक्त मतदाता पर्ची का वितरण करेंगे. उसके बाद 12:30 से 4 बजे तक मतदान केन्द्र पर मतदाता पर्ची का वितरण किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – फोनी तूफान की वजह से तीन फ्लाइटें और दो ट्रेनें रद्द
बीएलओ, नामित शिक्षक समय पर मतदाता पर्ची बाटेंगे
जिला प्रशासन की ओर से सभी मतदाताओं से अपील की गयी है कि 4 मई को स्वयं मतदाता पर्ची प्राप्त करें. खुद मौजूद नहीं रहने की स्थिति में वैसे व्यक्ति जो स्वंय भी मतदाता हों, उन्हें मतदाता फोटो पहचान पत्र के साथ भेज कर मतदाता पर्ची प्राप्त करवा लें. सभी बीएलओ, नामित शिक्षक समय पर मतदाता पर्ची के साथ उपस्थित होकर वितरण कार्य प्रारंभ करेंगे.
इसे भी पढ़ें – झारखंड में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, तेज बारिश के साथ वज्रपात की आशंका
सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और एआरओ करेंगे निरीक्षण
सभी सेक्टर दण्डाधिकारी, जोनल दण्डाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी मतदान केन्द्रों पर हो रहे मतदाता पर्ची के वितरण कार्य का निरीक्षण करेंगे. सभी अभ्यर्थी, अभिकर्ता एवं राजनैतिक दलों के अध्यक्ष या सचिव से भी अपने स्तर से वितरण संबंधी सूचना देने की अपील की गयी है.
इसे भी पढ़ें – टीटीपीएस अस्पताल खोलने को जेएमएम ने माना आचार संहिता का उल्लंघन, पत्र लिख की शिकायत



