JharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

दिल्ली में आज से भाजपा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन, राज्य से 220 प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

Ranchi: भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन 17 एवं 18 फरवरी को दिल्ली में होगा. इसमें देश भर के 11 हजार प्रतिनिधि शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी का एजेंडा प्रस्तुत कर सकते हैं. इस बैठक में निर्वाचित पंचायत प्रमुखों से लेकर जिला अध्यक्षों व केंद्रीय मंत्रियों सहित पार्टी के लगभग 11500 सदस्य भाग लेंगे. पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा बैठक का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी रविवार को समापन सत्र को संबोधित करेंगे. भाजपा शासित राज्यों के सीएम व मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेता इस बैठक में शामिल होंगे. इसके अलावा पार्टी के जिला निकायों और देश भर से आये ‘मोर्चा’ के प्रतिनिधि भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे.

संभावना जतायी जा रही है कि पीएम मोदी अपने संबोधन के जरिये भाजपा के चुनावी अभियान की व्यापक रूपरेखा सामने रखेंगे व लोकसभा चुनाव में 370 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए उन्हें पूरी ताकत झोंक देने के लिए प्रेरित करेंगे. भाजपा की यह बैठक भारत मंडपम में होनी है. वहां विकसित भारत की अवधारणा पर एक प्रदर्शनी भी लगायी गयी है, जिसका उद्घाटन पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने शुक्रवार को किया.
इसे भी पढ़ें: चुटिया में हवाई फायरिंग में पूजा कर रही महिला को लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड से 220 प्रतिनिधि भी लेंगे भाग

इस बैठक में झारखंड से 220 प्रतिनिधि भी शामिल होंगे. झारखंड से प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, लोकसभा विस्तारक शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 18 फरवरी को समापन भाषण होगा. झारखंड के सभी सांसदों को झारखंड के प्रतिनिधियों को रुकवाने की जिम्मेवारी दी गयी है. यहीं से पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद करेगी.

Related Articles

Back to top button