ChaibasaJharkhandNEWS

Chakradharpur: जहरीला सांप काटने से युवक की स्थिति गंभीर,  स्थिति बिगड़ने पर चाईबासा रेफर

Chakradharpur: जहरीला सांप काटने से एक युवक को गंभीर अवस्था में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन  स्थिति नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए चाईबासा रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार गोइलकेरा प्रखंड के गुलरुवा गांव निवासी 16 वर्षीय जॉर्ज हांसदा अपने दोस्त चक्रधरपुर प्रखंड के आराहागा गांव निवासी रोहित गोप के साथ एक कमरा किराए में लेकर पढ़ाई करते थे. शनिवार को दोनों दोस्त खाना खाने के बाद जमीन पर बिस्तर लगा कर सो गया थे. इसी दौरान देर रात को एक जहरीले सांप ने जॉर्ज हांसदा का हाथ में डंस लिया. बाद में उसे लगा कि कोई कीड़ा काट लिया. जिसके बाद वह फिर सो गया. लेकिन रविवार सुबह होते होते उसकी स्थिति काफी बिगड़ गई तो उसे दोस्तों ने चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. लेकिन उसके स्थिति काफी नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए से चाईबासा रेफर कर दिया.

Related Articles

Back to top button