JharkhandLead NewsNEWSRanchi

1-9 जुलाई तक मोरहाबादी मैदान में अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली का आयोजन

Ranchi: सेना भर्ती कार्यालय, रांची के द्वारा अग्निपथ योजना के तहत सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है. यह रैली 1 से 9 जुलाई तक मोरहाबादी मैदान में होनी है. यह सिर्फ पुरुषों के लिए होगा. इस संबंध में सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल राजेश कुमार ने सूचना जारी की है. इसके मुताबिक राज्य के सभी 24 जिलों के योग्य पुरुष कैंडिडेट सेना भर्ती रैली में शामिल हो सकते हैं.

 

सामान्य प्रवेश परीक्षा में पास कैंडिडेट के रजिस्टर्ड मेल आईडी पर 12 जून को ही भर्ती कार्यालय द्वारा प्रवेश पत्र दिया जा चुका है. अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र पर दी गयी तिथि, समय और बताये गये स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी है. किसी भी कैंडिडेट को ऑनलाइन जेनरेट किए गये रंगीन प्रवेश पत्र के बिना अनुमति नहीं मिलेगी. विस्तृत जानकारी वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से लें. इसके अलावा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक सेना भर्ती कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं. सभी अभ्यर्थी अपने दस्तावेज सत्यापन करा कर रैली निर्देश के अनुसार रैली स्थान में साथ लेकर आएं.

Related Articles

Back to top button